छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रिसाली नगर निगम क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। वहीं रिसाली नगर निगम क्षेत्र के लिए करीब 137 करोड़ रुपए की चार नई घोषणाएं भी कीं। इनमें 134 करोड़ 87 लाख रुपए की वृहद पेयजल योजना सबसे बड़ी सौगात है। इसके अलावा निगम के सभी 40 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने और दो मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए भी राशि देने की घोषणा की गई। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के दौरे के बीच राजनीतिक माहौल भी गरमाया रहा। कार्यक्रम का विरोध करने और खुर्सीपार चौक पर काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे NSUI के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया।रिसाली को मिली 137 करोड़ रुपए की चार बड़ी सौगातेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिसाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में सबसे बड़ी योजना पेयजल व्यवस्था से जुड़ी है। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 134 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से वृहद पेयजल योजना को पूरा किया जाएगा। इस योजना के पूरा होने के बाद निगम क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत होगी।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 40 तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इससे शहर के अलग-अलग वार्डों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री ने नेवई स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपए और जोरातराई मुक्तिधाम के विकास के लिए भी 50 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इन चारों घोषणाओं की कुल राशि करीब 137 करोड़ रुपए है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का लाभ आने वाले समय में स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई पेयजल योजना के पूरा होने से पूरे रिसाली निगम क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।दुर्ग जिले में 402 करोड़ से अधिक के 362 विकास कार्यमुख्यमंत्री के दुर्ग दौरे के दौरान जिले में कुल 402 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की लागत के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है। इनमें 39 कार्यों का लोकार्पण और 323 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत 40,212.70 लाख रुपए है। इसमें 11,858.75 लाख रुपए की लागत से तैयार हो चुके 39 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं 28,353.95 लाख रुपए की लागत वाले 323 नए कार्यों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी।इन विकास कार्यों का लाभ जिले के अलग-अलग नगरीय क्षेत्रों और स्थानीय नागरिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।भिलाई और भिलाई-चरोदा में भी होंगे विकास कार्यदुर्ग जिले में होने वाले 362 विकास कार्यों में भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली और अहिवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों के काम शामिल हैं।भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कुल 205 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है। इनमें 23 कार्यों का लोकार्पण और 182 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।इसी तरह भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में 108 विकास कार्य शामिल हैं। इनमें 11 कार्यों का लोकार्पण और 97 कार्यों का भूमिपूजन होगा।रिसाली नगर निगम क्षेत्र में कुल 24 कार्यों को शामिल किया गया है। इनमें 2 कार्यों का लोकार्पण और 22 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा अहिवारा नगर पालिका और विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्य भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि रिसाली के बाद वे भिलाई और भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्रों में भी जाएंगे। यहां भी विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।साइबर अपराधों पर कार्रवाई के लिए नए साइबर थाना भवन का लोकार्पणमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकास कार्यों के साथ पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया। उन्होंने महिला थाना सेक्टर-6 भिलाई के पास करीब 35 लाख
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रिसाली नगर निगम क्षेत्र को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। वहीं रिसाली नगर निगम क्षेत्र के लिए करीब 137 करोड़ रुपए की चार नई घोषणाएं भी कीं। इनमें 134 करोड़ 87 लाख रुपए की वृहद पेयजल योजना सबसे बड़ी सौगात है। इसके अलावा निगम के सभी 40 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने और दो मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए भी राशि देने की घोषणा की गई। दूसरी ओर मुख्यमंत्री के दौरे के बीच राजनीतिक माहौल भी गरमाया रहा। कार्यक्रम का विरोध करने और खुर्सीपार चौक पर काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे NSUI के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिसाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में सबसे बड़ी योजना पेयजल व्यवस्था से जुड़ी है। रिसाली नगर निगम क्षेत्र में 134 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से वृहद पेयजल योजना को पूरा किया जाएगा। इस योजना के पूरा होने के बाद निगम क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत होगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1 से 40 तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इससे शहर के अलग-अलग वार्डों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने नेवई स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए 50 लाख रुपए और जोरातराई मुक्तिधाम के विकास के लिए भी 50 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इन चारों घोषणाओं की कुल राशि करीब 137 करोड़ रुपए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का लाभ आने वाले समय में स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नई पेयजल योजना के पूरा होने से पूरे रिसाली निगम क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री के दुर्ग दौरे के दौरान जिले में कुल 402 करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक की लागत के 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जा रहा है। इनमें 39 कार्यों का लोकार्पण और 323 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत 40,212.70 लाख रुपए है। इसमें 11,858.75 लाख रुपए की लागत से तैयार हो चुके 39 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वहीं 28,353.95 लाख रुपए की लागत वाले 323 नए कार्यों का भूमिपूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी।
इन विकास कार्यों का लाभ जिले के अलग-अलग नगरीय क्षेत्रों और स्थानीय नागरिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दुर्ग जिले में होने वाले 362 विकास कार्यों में भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली और अहिवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों के काम शामिल हैं।
भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कुल 205 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रस्तावित है। इनमें 23 कार्यों का लोकार्पण और 182 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
इसी तरह भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र में 108 विकास कार्य शामिल हैं। इनमें 11 कार्यों का लोकार्पण और 97 कार्यों का भूमिपूजन होगा।
रिसाली नगर निगम क्षेत्र में कुल 24 कार्यों को शामिल किया गया है। इनमें 2 कार्यों का लोकार्पण और 22 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा अहिवारा नगर पालिका और विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्य भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि रिसाली के बाद वे भिलाई और भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्रों में भी जाएंगे। यहां भी विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकास कार्यों के साथ पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया। उन्होंने महिला थाना सेक्टर-6 भिलाई के पास करीब 35 लाख
Your email address will not be published. Required fields are marked *