रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने महादेव बेटिंग ऐप के कथित मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से जजों, वकीलों और सरकारी अधिकारियों को मैनेज करने का वादा करके 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ली थी। इस मामले में सोमवार देर रात रायपुर की विशेष PMLA अदालत ने आरोपी वकील को 28 नवंबर तक ED की हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी से पहले इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें आरोपी की ट्रांजिट रिमांड देने से इनकार किया गया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ED के लिए आरोपी को रायपुर लाकर गिरफ्तार करने और पूछताछ करने का रास्ता साफ हुआ।सौरभ चंद्राकर ने पूछताछ में लिया था वकील का नामED के वकील सौरभ कुमार पांडे के मुताबिक, जांच के दौरान महादेव बेटिंग ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने वकील हिमांशु शेखर का नाम लिया था। एजेंसी की हिरासत में पूछताछ के दौरान चंद्राकर ने आरोप लगाया कि हिमांशु शेखर ने इस मामले में सरकारी अधिकारियों और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों को मैनेज करने का भरोसा दिलाया था।इसमें जजों और वकीलों को भी शामिल बताया गया है। आरोप है कि इस काम के बदले हिमांशु शेखर ने सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपए से अधिक की रकम ली थी। बताया गया है कि शुरुआती भुगतान के अलावा कुछ छोटी किस्तों में भी रकम दी गई थी।इस जानकारी के सामने आने के बाद ED ने वकील के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। इसके जरिए देश के एयरपोर्ट और अन्य इमिग्रेशन केंद्रों को आरोपी की आवाजाही पर नजर रखने के लिए अलर्ट किया गया था। जांच एजेंसी को आशंका थी कि आरोपी विदेश जाने की कोशिश कर सकता है।दुबई जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गयाED के वकील के अनुसार, 20 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे हिमांशु शेखर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।लुकआउट सर्कुलर के आधार पर कार्रवाई करते हुए इमिग्रेशन अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में कस्टम विभाग को सौंप दिया। कस्टम विभाग ने इस संबंध में ED को जानकारी दी। इसके बाद रायपुर से ED के अधिकारी मुंबई पहुंचे।21 नवंबर को तड़के करीब 1 बजकर 10 मिनट पर ED अधिकारियों ने हिमांशु शेखर को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ के बाद उसी दिन दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर उन्हें मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया गया। ED ने आरोपी को रायपुर ले जाकर पूछताछ करने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी।मुंबई की अदालत ने क्यों खारिज की थी ट्रांजिट रिमांड?इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के दौरान एक बड़ा मोड़ तब आया, जब मुंबई की विशेष अदालत ने ED की ट्रांजिट रिमांड याचिका खारिज कर दी। अदालत का कहना था कि आरोपी को 24 घंटे की समय-सीमा समाप्त होने के करीब पेश करने के बजाय कामकाज के शुरुआती घंटों में ही अदालत के सामने पेश किया जाना चाहिए था।दरअसल, ED और मुंबई की अदालत के बीच आरोपी की हिरासत की अवधि की गणना को लेकर मतभेद था। ED का तर्क था कि हिमांशु शेखर की हिरासत की अवधि 21 नवंबर को सुबह 1 बजकर 10 मिनट से मानी जानी चाहिए, जब एजेंसी के अधिकारियों ने उन्हें औपचारिक रूप से अपने कब्जे में लिया था।वहीं, मुंबई की अदालत ने माना कि हिरासत की समय-सीमा 20 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट से शुरू हो गई थी। यह वही समय था, जब इमिग्रेशन अधिकारियों ने लुकआउट सर्कुलर के आधार पर आरोपी को रोका था।इसी आधार पर अदालत ने ट्रांजिट रिमांड देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अदालत ने हिमांशु शेखर को 23 नवंबर को ED के रायपुर कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया था।बॉम्बे हाईकोर्ट से ED को मिली राहतमुंबई की विशेष अदालत के आदेश के बाद ED ने इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। एजेंसी ने अपनी दलीलों के जरिए ट्रांजिट रिमांड से जुड़े आदेश को रद्द करने की मांग की।सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की अदालत के आदेश को रद्द कर दिया। इस फैसले के बाद ED के लिए हिमांशु शेखर को रायपुर लाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार करने और पूछताछ करने का रास्ता स
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने महादेव बेटिंग ऐप के कथित मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से जजों, वकीलों और सरकारी अधिकारियों को मैनेज करने का वादा करके 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ली थी। इस मामले में सोमवार देर रात रायपुर की विशेष PMLA अदालत ने आरोपी वकील को 28 नवंबर तक ED की हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी से पहले इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें आरोपी की ट्रांजिट रिमांड देने से इनकार किया गया था। हाईकोर्ट के फैसले के बाद ED के लिए आरोपी को रायपुर लाकर गिरफ्तार करने और पूछताछ करने का रास्ता साफ हुआ।
ED के वकील सौरभ कुमार पांडे के मुताबिक, जांच के दौरान महादेव बेटिंग ऐप के कथित प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ने वकील हिमांशु शेखर का नाम लिया था। एजेंसी की हिरासत में पूछताछ के दौरान चंद्राकर ने आरोप लगाया कि हिमांशु शेखर ने इस मामले में सरकारी अधिकारियों और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों को मैनेज करने का भरोसा दिलाया था।
इसमें जजों और वकीलों को भी शामिल बताया गया है। आरोप है कि इस काम के बदले हिमांशु शेखर ने सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपए से अधिक की रकम ली थी। बताया गया है कि शुरुआती भुगतान के अलावा कुछ छोटी किस्तों में भी रकम दी गई थी।
इस जानकारी के सामने आने के बाद ED ने वकील के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था। इसके जरिए देश के एयरपोर्ट और अन्य इमिग्रेशन केंद्रों को आरोपी की आवाजाही पर नजर रखने के लिए अलर्ट किया गया था। जांच एजेंसी को आशंका थी कि आरोपी विदेश जाने की कोशिश कर सकता है।
ED के वकील के अनुसार, 20 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे हिमांशु शेखर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया।
लुकआउट सर्कुलर के आधार पर कार्रवाई करते हुए इमिग्रेशन अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में कस्टम विभाग को सौंप दिया। कस्टम विभाग ने इस संबंध में ED को जानकारी दी। इसके बाद रायपुर से ED के अधिकारी मुंबई पहुंचे।
21 नवंबर को तड़के करीब 1 बजकर 10 मिनट पर ED अधिकारियों ने हिमांशु शेखर को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ के बाद उसी दिन दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर उन्हें मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया गया। ED ने आरोपी को रायपुर ले जाकर पूछताछ करने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी।
इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के दौरान एक बड़ा मोड़ तब आया, जब मुंबई की विशेष अदालत ने ED की ट्रांजिट रिमांड याचिका खारिज कर दी। अदालत का कहना था कि आरोपी को 24 घंटे की समय-सीमा समाप्त होने के करीब पेश करने के बजाय कामकाज के शुरुआती घंटों में ही अदालत के सामने पेश किया जाना चाहिए था।
दरअसल, ED और मुंबई की अदालत के बीच आरोपी की हिरासत की अवधि की गणना को लेकर मतभेद था। ED का तर्क था कि हिमांशु शेखर की हिरासत की अवधि 21 नवंबर को सुबह 1 बजकर 10 मिनट से मानी जानी चाहिए, जब एजेंसी के अधिकारियों ने उन्हें औपचारिक रूप से अपने कब्जे में लिया था।
वहीं, मुंबई की अदालत ने माना कि हिरासत की समय-सीमा 20 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 3 मिनट से शुरू हो गई थी। यह वही समय था, जब इमिग्रेशन अधिकारियों ने लुकआउट सर्कुलर के आधार पर आरोपी को रोका था।
इसी आधार पर अदालत ने ट्रांजिट रिमांड देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अदालत ने हिमांशु शेखर को 23 नवंबर को ED के रायपुर कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया था।
मुंबई की विशेष अदालत के आदेश के बाद ED ने इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी। एजेंसी ने अपनी दलीलों के जरिए ट्रांजिट रिमांड से जुड़े आदेश को रद्द करने की मांग की।
सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई की अदालत के आदेश को रद्द कर दिया। इस फैसले के बाद ED के लिए हिमांशु शेखर को रायपुर लाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार करने और पूछताछ करने का रास्ता स
Your email address will not be published. Required fields are marked *