सूरजपुर में बैंक खाते से 113 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन: 21 राज्यों के 150 लोगों से जुड़ी साइबर ठगी, 13 लाख कमीशन लेने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। यहां भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा में संचालित बैंक खाते से 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपए के संदिग्ध लेनदेन का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि इस बैंक खाते से देश के 21 राज्यों के 150 लोगों से जुड़ी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने साइबर ठगी की रकम को बैंक खाते के जरिए इधर-उधर करने के बदले करीब 13 लाख रुपए कमीशन हासिल किया था।

मामले में सूरजपुर पुलिस ने अमन पासवान (32) निवासी पंखाजूर, कांकेर और जिशान खान (30) निवासी नावापारा, सूरजपुर को गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी देवनारायण चक्रधारी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कमीशन की रकम निकालने के लिए चेक और एटीएम का इस्तेमाल किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपनी भूमिका स्वीकार की है। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

21 राज्यों के 150 खाताधारकों से जुड़ी शिकायतें

दरअसल, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के ज्वाइंट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (JCC-TMS) पोर्टल के माध्यम से पुलिस को संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी मिली थी। इसके बाद सूरजपुर पुलिस ने अलग-अलग बैंकों में संचालित संदिग्ध खातों की जानकारी जुटाकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सूरजपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खुले एक खाते से देशभर में साइबर ठगी की रकम के लेनदेन का पता चला। पुलिस ने संबंधित बैंक से खाते के KYC दस्तावेज, लेनदेन का रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारियां हासिल कीं।

जांच में सामने आया कि इस बैंक खाते से जुड़े साइबर फ्रॉड की शिकायतें देश के 21 राज्यों के 150 बैंक खाताधारकों ने दर्ज कराई थीं। इन शिकायतों और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर खाते से कुल 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपए का लेनदेन होना पाया गया। इतनी बड़ी रकम के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू की।

संस्था के नाम पर खुलवाया गया था बैंक खाता

पुलिस की जांच में सामने आया कि देवनारायण चक्रधारी और महेश कुमार चक्रधारी ने मिलकर डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन नाम से एक संस्था का पंजीयन कराया था। इसी संस्था के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपुर शाखा में बैंक खाता खुलवाया गया था।

पुलिस को संदेह है कि संस्था के नाम पर खोले गए इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेनदेन के लिए किया गया। देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ी शिकायतों और बैंक खाते के ट्रांजैक्शन की जांच के बाद इस मामले में सूरजपुर थाने में अपराध क्रमांक 107/26 के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(4), 318(6), 61(2)(ए) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू की।

13 करोड़ की ठगी की रकम के बदले मिला 13 लाख कमीशन

जांच में पुलिस को पता चला कि 23 से 29 अप्रैल 2025 के बीच देवनारायण चक्रधारी के SBI बैंक खाते में करीब 13 करोड़ रुपए की साइबर ठगी से जुड़ी रकम का लेनदेन हुआ था। इस रकम के लेनदेन के बदले आरोपियों को करीब 13 लाख रुपए कमीशन मिला था।

पुलिस के मुताबिक, कमीशन की रकम अलग-अलग लोगों में बांटी गई थी। इसमें मुख्य आरोपी देवनारायण चक्रधारी को 8 लाख रुपए, अमन पासवान को 2 लाख रुपए और जिशान खान को 2 लाख 50 हजार रुपए मिलने की जानकारी सामने आई है।

इस रकम को निकालने के लिए बैंक चेक और एटीएम का इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार, जिशान खान ने चेक और एटीएम के माध्यम से बैंक से रुपए निकाले थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कमीशन के रूप में मिली रकम खर्च करना बताया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी से हासिल की गई रकम किन-किन खातों में भेजी गई और इस पूरे लेनदेन में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

मुख्य आरोपी पहले गिरफ्तार, अब दो और आरोपी पकड़े गए

इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी देवनारायण चक्रधारी को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके खिलाफ न्यायालय में चालान भी पेश किया जा चुका है। इसके बाद पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

सूरजपुर पुलिस की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी सहाय

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *