मैट्रिमोनियल ऐप पर दोस्ती, शादी का झांसा और 5.90 लाख की ठगी: शिक्षिका से बोला- रायपुर ट्रांसफर करा दूंगा, 6 लाख का लोन लेकर दिए पैसे; ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मैट्रिमोनियल ऐप पर शादी के लिए जीवनसाथी तलाश रही एक विधवा शिक्षिका को दोस्ती और शादी का झांसा देकर 5 लाख 90 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को सिंचाई विभाग का क्लर्क बताकर महिला को अपने विश्वास में लिया। उसने महिला से शादी करने का प्रस्ताव रखा और साथ ही रायपुर के आसपास ट्रांसफर कराने का भरोसा भी दिया। आरोपी ने दावा किया कि इंद्रावती भवन में उसकी अच्छी पहचान है और अधिकारियों तक उसकी पहुंच है। ट्रांसफर कराने के लिए 7 लाख रुपए खर्च होने की बात कहकर उसने महिला से 6 लाख रुपए की मांग की। आरोपी की बातों में आकर महिला ने बैंक से पर्सनल लोन लिया और अपनी जमा पूंजी मिलाकर उसे कुल 5.90 लाख रुपए दे दिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने न तो ट्रांसफर कराया और न ही शादी की। पैसे वापस मांगने पर वह बहाने बनाने लगा। शिकायत के बाद दुर्ग कोतवाली पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

मैट्रिमोनियल ऐप पर हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सुषमा ठाकुर (36) दुर्ग के नयापारा की रहने वाली हैं। उनके पति का 24 अक्टूबर 2024 को निधन हो गया था। वह शासकीय प्राथमिक शाला नवागांव (पुस्दा), विकासखंड धमधा में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में उनके साथ सास और दो नाबालिग बच्चे रहते हैं।

23 मई 2026 को मैट्रिमोनियल ऐप के माध्यम से उनकी पहचान अर्जुन कसेर (34) से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताया और दावा किया कि वह सिंचाई विभाग में क्लर्क के पद पर काम करता है। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। इसी दौरान आरोपी ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

हालांकि, महिला ने अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का हवाला देते हुए तत्काल शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को दूसरे तरीके से अपने जाल में फंसाना शुरू किया।

रायपुर ट्रांसफर कराने का दिया झांसा

आरोपी ने महिला को रायपुर के आसपास ट्रांसफर कराने का भरोसा दिलाया। उसने बताया कि वह इंद्रावती भवन, सेक्टर-19 में पदस्थ है और वहां अधिकारियों से उसकी अच्छी पहचान है। आरोपी ने सीईओ चौधरी नाम के अधिकारी से बातचीत होने का दावा भी किया।

उसने महिला को बताया कि रायपुर ट्रांसफर कराने के लिए करीब 7 लाख रुपए खर्च होंगे। इसके लिए उसने महिला के सामने प्रस्ताव रखा कि वह 6 लाख रुपए दे दे और बाकी एक लाख रुपए वह खुद लगा देगा।

आरोपी ने महिला को यह भरोसा भी दिलाया कि जैसे ही उसका ट्रांसफर रायपुर हो जाएगा, वह उससे शादी कर लेगा और दोनों साथ रहेंगे। शादी और नौकरी में सुविधा मिलने की उम्मीद में महिला उसकी बातों पर भरोसा करने लगी।

6 लाख का पर्सनल लोन लेकर दिए पैसे

पुलिस के अनुसार, आरोपी की बातों में आकर महिला ने दुर्ग के एसबीआई मालवीय नगर शाखा से 6 लाख रुपए का पर्सनल लोन लिया। इस रकम में से 90 हजार रुपए उसने फोन-पे के माध्यम से आरोपी के बताए मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद 30 मई 2026 को महिला 5 लाख रुपए नकद लेकर दुर्ग से रायपुर पहुंची। आरोपी ने उसे तेलीबांधा थाना के पास मिलने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद आरोपी उसे एक रेस्टोरेंट में ले गया। उसने महिला को सुरक्षित जगह होने का भरोसा दिलाते हुए नकदी अपने पास रख ली।

एक्टिवा लेकर गया आरोपी, अधिकारियों को पैसे देने का किया दावा

5 लाख रुपए लेने के बाद आरोपी ने महिला से कहा कि वह अधिकारियों को रकम देने जा रहा है। इसके लिए वह महिला की एक्टिवा लेकर वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो उसने दावा किया कि सीईओ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पैसे दे दिए गए हैं।

आरोपी ने महिला को आश्वस्त किया कि जल्द ही उसका ट्रांसफर रायपुर हो जाएगा। इस तरह ऑनलाइन 90 हजार और नकद 5 लाख रुपए मिलाकर आरोपी ने महिला से कुल 5 लाख 90 हजार रुपए ले लिए।

दस्तावेज मांगे तो बनाने लगा बहाने

कुछ दिन बाद महिला को आरोपी की बातों पर संदेह होने लगा। 1 जून को उसने आरोपी से उसके तलाक का प्रमाण पत्र और सिंचाई विभाग में नौकरी करने से संबंधित ज्वाइनिंग आदेश मांगा।

इस पर आरोपी ने कहा कि दस्तावेज उसके पिता के पास हैं। उसने पारिवारिक परेशानी का हवाला देकर दस्तावेज दिखाने से बचने की कोशिश की। इसके बाद महिला का शक और गहरा गया।

4 जून को महिला ने आरोपी स

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *