छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले युवती को शादी का भरोसा दिलाया और फिर अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने के बाद भी आरोपी शादी करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 24 वर्ष है और वह चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने 19 नवंबर 2026 को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि करीब 10 साल पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां चंद्रपुर क्षेत्र गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार (24 वर्ष), निवासी ग्राम भैसानारा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती से हुई थी। पहचान के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया।मई 2025 में शादी का दिया भरोसायुवती ने पुलिस को बताया कि मई 2025 में परमेश्वर ने उसे फोन कर अपने पसंद करने और शादी करने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ समय बाद आरोपी काम के सिलसिले में रायगढ़ में रहने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं।पीड़िता के अनुसार, 13 जुलाई 2025 को आरोपी उससे मिलने उसके घर पहुंचा। इसके बाद वह उसे घूमने के बहाने केलो डेम ले गया। आरोप है कि वहां सुनसान जगह पर आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा और इसी भरोसे के चलते वह उसके साथ संपर्क में रही।गर्भवती होने पर भी शादी का आश्वासनपीड़िता ने आरोप लगाया कि पहली घटना के बाद भी आरोपी अलग-अलग जगहों पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक, मई 2025 में उसके गर्भवती होने पर भी आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था।हालांकि, समय बीतने के साथ आरोपी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। युवती ने जब शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में अपने वादे से पीछे हट गया।आरोपी के गांव पहुंची युवती, परिजनों ने घर से भगायाशिकायत के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को युवती ने आरोपी को फोन कर उसे अपने घर ले जाने के लिए कहा था। लेकिन आरोपी ने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद 5 नवंबर को युवती खुद आरोपी के गांव भैसानारा पहुंच गई।वहां पहुंचकर उसने आरोपी और उसके परिजनों से शादी को लेकर बात की। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी हो जाने की बात कहते हुए युवती को घर से भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने भी उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद युवती ने महिला थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।गन्ना बेचने किरोड़ीमलनगर जा रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ायुवती की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चंद्रपुर क्षेत्र रवाना हुई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि परमेश्वर सिदार ट्रैक्टर में गन्ना लेकर बिक्री के लिए किरोड़ीमलनगर जाने वाला है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल किरोड़ीमलनगर पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगने पर आरोपी ने वहां से फरार होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी। टीम ने गोरखा रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।इसके बाद पुलिस ने परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश : एसएसपीमामले को लेकर रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले युवती को शादी का भरोसा दिलाया और फिर अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने के बाद भी आरोपी शादी करने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 24 वर्ष है और वह चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने 19 नवंबर 2026 को महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि करीब 10 साल पहले वह अपने रिश्तेदार के यहां चंद्रपुर क्षेत्र गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार (24 वर्ष), निवासी ग्राम भैसानारा, थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती से हुई थी। पहचान के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि मई 2025 में परमेश्वर ने उसे फोन कर अपने पसंद करने और शादी करने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ समय बाद आरोपी काम के सिलसिले में रायगढ़ में रहने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं।
पीड़िता के अनुसार, 13 जुलाई 2025 को आरोपी उससे मिलने उसके घर पहुंचा। इसके बाद वह उसे घूमने के बहाने केलो डेम ले गया। आरोप है कि वहां सुनसान जगह पर आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह उससे शादी करेगा और इसी भरोसे के चलते वह उसके साथ संपर्क में रही।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पहली घटना के बाद भी आरोपी अलग-अलग जगहों पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक, मई 2025 में उसके गर्भवती होने पर भी आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया था।
हालांकि, समय बीतने के साथ आरोपी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। युवती ने जब शादी की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में अपने वादे से पीछे हट गया।
शिकायत के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को युवती ने आरोपी को फोन कर उसे अपने घर ले जाने के लिए कहा था। लेकिन आरोपी ने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद 5 नवंबर को युवती खुद आरोपी के गांव भैसानारा पहुंच गई।
वहां पहुंचकर उसने आरोपी और उसके परिजनों से शादी को लेकर बात की। आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी हो जाने की बात कहते हुए युवती को घर से भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने भी उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद युवती ने महिला थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
युवती की शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चंद्रपुर क्षेत्र रवाना हुई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि परमेश्वर सिदार ट्रैक्टर में गन्ना लेकर बिक्री के लिए किरोड़ीमलनगर जाने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल किरोड़ीमलनगर पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगने पर आरोपी ने वहां से फरार होने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी। टीम ने गोरखा रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले को लेकर रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को पुलिस गंभीरता से ले रही है। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में
Your email address will not be published. Required fields are marked *