डीजीपी ने दुर्ग पुलिस को दिए 15 सख्त निर्देश, बोले- जांच से शिकायतों के निराकरण तक तय होगी जवाबदेही

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने शनिवार को दुर्ग पुलिस के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सड़क हादसों में होने वाली मौतों को कम करने, नशे के खिलाफ अभियान तेज करने, साइबर अपराधों पर रोक लगाने और थानों की व्यवस्था में सुधार लाने पर जोर दिया। डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस की निगरानी केवल थानों के निरीक्षण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि अपराध की जांच से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी और आम नागरिकों की शिकायतों के निराकरण तक अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित इस समीक्षा बैठक में दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य, एसएसपी विजय अग्रवाल, एएसपी शहर शोभराज अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा सहित जिले के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसएसपी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्ष 2026 में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई, अपराधों के आंकड़े, यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या में आई कमी की जानकारी डीजीपी के सामने रखी।

सड़क हादसों में मौतें कम करने पर जोर

डीजीपी अरुण देव गौतम ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को और कम करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन चालकों की जांच बढ़ाएं और नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने इस कार्रवाई की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होने वाले हादसों और उनमें होने वाली मौतों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ेंगे

डीजीपी ने नशे के खिलाफ केवल कार्रवाई करने के बजाय बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बाहर निकालने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे की गिरफ्त में फंस रहे बच्चों और युवाओं की पहचान कर उनकी जानकारी जुटाई जाए।

ऐसे युवाओं को नशामुक्ति केंद्रों से जोड़ने के लिए नारकोटिक्स टास्क फोर्स और संबंधित अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना और उन्हें सामान्य जीवन में वापस लाने में मदद करना है।

लंबित अपराधों और केस डायरी की होगी नियमित समीक्षा

बैठक में डीजीपी ने थानों में लंबित अपराधों की जांच को लेकर भी अधिकारियों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और केस डायरी की नियमित समीक्षा हो।

इसके साथ ही समय पर चालान पेश करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली में तेजी लाने को कहा गया। गंभीर अपराधों के मामलों में संबंधित अधिकारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की निगरानी करेंगे, ताकि विवेचना में किसी तरह की लापरवाही न हो।

थानों के रिकॉर्ड से लेकर पुलिसकर्मियों के व्यवहार तक होगी निगरानी

डीजीपी ने थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए थानों के रिकॉर्ड, मालखाने और पुलिसकर्मियों के कामकाज की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों के साथ पुलिस के व्यवहार को भी महत्वपूर्ण बताया।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थानों में आने वाले लोगों की शिकायतों का समय पर निराकरण हो। इसके अलावा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास और पुलिस अनुशासन पर भी लगातार नजर रखी जाए।

साइबर अपराधों पर रोक के लिए दूसरे जिलों से समन्वय

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए डीजीपी ने साइबर सेल को दूसरे जिलों और पुलिस इकाइयों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से जुड़ी सूचनाओं का समय पर आदान-प्रदान किया जाए और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाने और विभिन्न पुलिस इकाइयों के बीच तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया गया।

जांच से शिकायतों तक अधिकारियों की जवाबदेही तय

समीक्षा बैठक में डीजीपी का मुख्य जोर पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही और निगरानी को मजबूत करने पर रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अधिका

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *