आयुष्मान में बड़ा फर्जीवाड़ा! VY अस्पताल की जांच में 8 खामियां, ठेलकाडीह का SS अस्पताल भी अवैध रूप से चलाने का खुलासा

दुर्ग/खैरागढ़। आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला अब और गंभीर होता जा रहा है। दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित VY अस्पताल में प्रशासन की छापेमारी के बाद जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है। जांच में आयुष्मान योजना और नर्सिंग होम एक्ट के नियमों के उल्लंघन से जुड़ी कुल 8 खामियां सामने आई हैं। वहीं, इस पूरे मामले में खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह स्थित SS अस्पताल का नाम भी सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि VY अस्पताल के संचालक डॉ. विश्वनाथ यादव द्वारा ठेलकाडीह में SS अस्पताल के नाम से कथित तौर पर अवैध अस्पताल संचालित किया जा रहा था। यहां मरीज को भर्ती कर इलाज किया गया, लेकिन आयुष्मान योजना के तहत उसका क्लेम दुर्ग के VY अस्पताल से बनाया गया।

VY अस्पताल की जांच में मिलीं 8 गंभीर खामियां

दरअसल, 16 नवंबर को दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित VY अस्पताल में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। आयुष्मान योजना के तहत इलाज में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद की गई इस कार्रवाई में कई अनियमितताएं सामने आईं।

जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में आयुष्मान भारत योजना और नर्सिंग होम एक्ट के नियमों के उल्लंघन से संबंधित कुल 8 खामियां दर्ज की हैं।

जांच में पाया गया कि अस्पताल के ICU में कोई भी पंजीकृत MBBS डॉक्टर मौजूद नहीं था। वार्ड में महिला मरीजों के साथ पुरुष मरीजों को भी भर्ती किया गया था। इसके अलावा डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से संबंधित ड्यूटी रोस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला।

आयुष्मान पोर्टल की जांच में 17 मरीज भर्ती दर्ज पाए गए, लेकिन इनमें से तीन मरीज कुंती बाई, सुनीता साहू और दीवान सिंह मौके पर नहीं मिले।

मरीजों की भर्ती से जुड़ी फाइलों में वाई डायग्नोसिस सेंटर एंड पैथोलॉजी लेबोरेटरी की रिपोर्ट संलग्न मिली, जबकि जांच में इस नाम की कोई लैब अस्पताल में मौजूद नहीं पाई गई।

इतना ही नहीं, मरीजों से पूछताछ के दौरान उनके बताए लक्षण और मेडिकल फाइलों में दर्ज डायग्नोसिस में भी काफी अंतर पाया गया। ICU में भर्ती मरीज सुनीता का सीजर डॉ. विनीता ध्रुवे द्वारा किया जाना बताया गया।

ठेलकाडीह का SS अस्पताल भी जांच के घेरे में

इस पूरे मामले में अब खैरागढ़ जिले के ठेलकाडीह स्थित SS अस्पताल की भूमिका भी सामने आई है।

राजनांदगांव निवासी रोहित कुमार की शिकायत पर खैरागढ़ के CMHO ने चार सदस्यीय टीम से जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि VY अस्पताल के संचालक डॉ. विश्वनाथ यादव ठेलकाडीह में SS अस्पताल के नाम से अवैध रूप से अस्पताल संचालित कर रहे थे।

जांच के मुताबिक, रोहित कुमार को भौतिक रूप से ठेलकाडीह स्थित SS अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन उनके इलाज का रिकॉर्ड 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दुर्ग के VY अस्पताल में दर्शाया गया।

यानी मरीज का इलाज एक अस्पताल में होने के बावजूद आयुष्मान योजना के तहत दूसरे अस्पताल के नाम से क्लेम बनाए जाने का मामला सामने आया है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर खैरागढ़ प्रशासन ने SS अस्पताल को तत्काल बंद करा दिया है। वहीं, दुर्ग के VY अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए दुर्ग कलेक्टर और CMHO को जांच प्रतिवेदन भेजा गया है।

गांव में मुफ्त इलाज का झांसा देकर मरीजों को लाने का आरोप

VY अस्पताल में छापेमारी के दौरान अंबिकापुर के अलावा बालोद जिले के कई मरीज भी मिले थे।

इनमें बालोद के तिर्खेदी निवासी कन्हैया, हरि राव सहित चार मरीजों ने बताया कि एक दिन पहले उनके गांव में राजनांदगांव के अपेक्स अस्पताल के नाम से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।

शिविर में मरीजों ने कमर दर्द, पैर दर्द और घुटनों में दर्द की शिकायत बताई थी। आरोप है कि वहां मौजूद अपेक्स अस्पताल के कर्मचारियों ने दुर्ग के VY अस्पताल को भी अपना अस्पताल बताते हुए मुफ्त इलाज की सुविधा देने की बात कही थी।

इन चारों मरीजों ने गांव में लगाए गए शिविर के दौरान दी गई अपेक्स अस्पताल की पर्चियां भी जांच अधिकारियों को दिखाई थीं।

इस तरह गांवों में शिविर लगाकर मरीजों को मुफ्त इलाज का भरोसा देकर अस्पताल तक लाने के आरोप भी जांच के दायरे में आए हैं।

मरीज रोहित की आपबीती: कभी VY अस्पताल नहीं गया, फिर भी वहीं भर्ती दिखाया

इस पूरे मामले में राजनांदगांव निवासी रोहित कुमार की शिकायत बेहद गंभीर है।

रोहित कुमार, पिता स्वर्गीय केशव राम, निवासी बा

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *