बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद एक नाबालिग छात्र के अपहरण और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि मोबाइल वापस नहीं मिलने से नाराज 7 युवकों ने 16 वर्षीय छात्र को अगवा कर बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ रातभर मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, कस्तूरबा नगर की सिंधी कॉलोनी में रहने वाला 16 वर्षीय छात्र 17 नवंबर की शाम करीब 6:40 बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।इस दौरान पता चला कि कोनी के बॉम्बे आवास निवासी शेख अजीमुद्दीन उर्फ अज्जू अपने साथियों के साथ छात्र को ले गया है। इसके बाद छात्र के भाई ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।अपहरण की सूचना पर पुलिस ने रात में ही दबिश दी। एएसपी सिटी पंकज पटेल के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदेहियों के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मोबाइल फोन को लेकर हुआ विवाद एक नाबालिग छात्र के अपहरण और मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि मोबाइल वापस नहीं मिलने से नाराज 7 युवकों ने 16 वर्षीय छात्र को अगवा कर बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ रातभर मारपीट की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, कस्तूरबा नगर की सिंधी कॉलोनी में रहने वाला 16 वर्षीय छात्र 17 नवंबर की शाम करीब 6:40 बजे घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
इस दौरान पता चला कि कोनी के बॉम्बे आवास निवासी शेख अजीमुद्दीन उर्फ अज्जू अपने साथियों के साथ छात्र को ले गया है। इसके बाद छात्र के भाई ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
अपहरण की सूचना पर पुलिस ने रात में ही दबिश दी। एएसपी सिटी पंकज पटेल के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदेहियों के ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *