दुर्ग। रेलवे प्रशासन ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने वालों के खिलाफ किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान में कुल 280 मामले सामने आए, जिनसे रेलवे ने 2 लाख 9 हजार 295 रुपए का राजस्व वसूला।जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 159 यात्री पकड़े गए। इनसे 1 लाख 42 हजार 705 रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 87 यात्रियों से 63 हजार 90 रुपए और अधिक लगेज लेकर चलने वाले 34 यात्रियों से 3 हजार 500 रुपए वसूले गए।यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर चलाया गया। इसमें सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद सहित 19 टिकट चेकिंग कर्मचारी शामिल रहे।रेलवे ने यात्रियों से की अपीलरेलवे प्रशासन ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही सफर करने की अपील की है। साथ ही स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेने और निर्धारित कोच में ही यात्रा करने की सलाह दी है।रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य टिकट नियमों का पालन सुनिश्चित करना और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना है।
दुर्ग। रेलवे प्रशासन ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने वालों के खिलाफ किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और 16 ट्रेनों में सघन जांच की गई। अभियान में कुल 280 मामले सामने आए, जिनसे रेलवे ने 2 लाख 9 हजार 295 रुपए का राजस्व वसूला।
जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 159 यात्री पकड़े गए। इनसे 1 लाख 42 हजार 705 रुपए जुर्माना वसूला गया। वहीं, अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले 87 यात्रियों से 63 हजार 90 रुपए और अधिक लगेज लेकर चलने वाले 34 यात्रियों से 3 हजार 500 रुपए वसूले गए।
यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर चलाया गया। इसमें सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद सहित 19 टिकट चेकिंग कर्मचारी शामिल रहे।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही सफर करने की अपील की है। साथ ही स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लेने और निर्धारित कोच में ही यात्रा करने की सलाह दी है।
रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य टिकट नियमों का पालन सुनिश्चित करना और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *