महासमुंद जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिला जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बंदी जेल परिसर में ही चक्कर खाकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत बंदी की पहचान सैय्यद अशफाक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसी दौरान वह जेल परिसर में चक्कर खाकर गिर पड़ा। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

शुरुआती तौर पर मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल बंदी की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि सैय्यद अशफाक की मौत किन परिस्थितियों में और किस वजह से हुई।

अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले में होने वाली आगे की जांच पर टिकी हुई है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *