चैतन्य बघेल ने 61 करोड़ की कुर्की को दी चुनौती: 355 प्लॉटों पर ED के कब्जे के नोटिस, 23 नवंबर को अगली सुनवाई

Writing

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 61 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई को चुनौती दी है। चैतन्य की ओर से दिल्ली स्थित अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील दायर की गई है। सोमवार को हुई सुनवाई में ट्रिब्यूनल ने ED को जवाब पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 23 नवंबर को होगी।

जानकारी के मुताबिक, ED ने दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित विट्ठल कॉलोनी के 355 प्लॉटों पर कब्जे के नोटिस चस्पा किए थे। कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं, जिनमें से 30 प्लॉट पहले ही आम खरीदारों को बेचे जा चुके हैं।

चैतन्य बघेल के वकील हर्षवर्धन परगनिहा के अनुसार, कुर्की के खिलाफ अपील पिछले दो महीने से ट्रिब्यूनल में लंबित है। ED को जवाब दाखिल करने के दो मौके मिले, लेकिन जवाब पेश नहीं किया गया। सोमवार को एजेंसी ने 3 से 4 सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा, जिसे ट्रिब्यूनल ने स्वीकार नहीं किया।

ED का आरोप है कि शराब सिंडिकेट से अर्जित अवैध रकम को जमीन और मकान के कारोबार में निवेश किया गया था। हालांकि, इन आरोपों पर अभी अंतिम फैसला नहीं आया है। अब 23 नवंबर की सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *