दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: 337 पुलिसकर्मियों के तबादले, 270 आरक्षक और 64 प्रधान आरक्षक इधर से उधर

दुर्ग। दीपावली और छठ पर्व के बाद दुर्ग जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर कुल 337 पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं। इस सूची में 270 आरक्षक, 64 प्रधान आरक्षक और 3 उप निरीक्षक (ASI नहीं, SI) शामिल हैं। सभी तबादले प्रशासनिक कारणों से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, 270 आरक्षकों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर जिले के अलग-अलग थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में बड़ी संख्या में आरक्षकों को यातायात विभाग में भी तैनात किया गया है।

64 प्रधान आरक्षकों की भी बदली जगह

पुलिस विभाग में किए गए इस बदलाव के तहत 64 प्रधान आरक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है। इन्हें विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों से स्थानांतरित किया गया है। इनमें कुछ कर्मचारियों को यातायात विभाग में भी जिम्मेदारी मिली है।

तीन SI को मिली नई जिम्मेदारी

तीन उप निरीक्षकों के तबादले भी किए गए हैं। एसआई राजेश देवांगन को स्मृति नगर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग, मदनलाल साहू को उतई थाना से दुर्ग थाना और मंगला गुप्ता को पद्मनाभपुर थाना से पुरानी भिलाई थाना भेजा गया है।

तीन अलग-अलग आदेशों के जरिए किए गए इस बड़े फेरबदल को दुर्ग पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *