भिलाई। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर सर्व कल्याण समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने शहर के अलग-अलग छठ घाटों का दौरा कर व्रतधारी माताओं और बहनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।इंद्रजीत सिंह छोटू रामनगर मुक्तिधाम तालाब, कोहका और सुपेला घाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठ व्रतियों के साथ डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने व्रतधारी महिलाओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया। उनके साथ मलकीत सिंह और सर्व कल्याण समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।छठ पर्व के इस आयोजन में जिला भाजपा के संगठन प्रभारी राम जी भारती भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, तालाब घाट पर जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन से मुलाकात कर पर्व की बधाई दी गई।इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि छठ पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति के सम्मान, अनुशासन और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। यह पर्व समाज के लोगों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के सूत्र में बांधता है।
भिलाई। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस पावन अवसर पर सर्व कल्याण समाज के अध्यक्ष एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने शहर के अलग-अलग छठ घाटों का दौरा कर व्रतधारी माताओं और बहनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इंद्रजीत सिंह छोटू रामनगर मुक्तिधाम तालाब, कोहका और सुपेला घाट पहुंचे। यहां उन्होंने छठ व्रतियों के साथ डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया और सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने व्रतधारी महिलाओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया। उनके साथ मलकीत सिंह और सर्व कल्याण समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छठ पर्व के इस आयोजन में जिला भाजपा के संगठन प्रभारी राम जी भारती भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, तालाब घाट पर जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन से मुलाकात कर पर्व की बधाई दी गई।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि छठ पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति के सम्मान, अनुशासन और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है। यह पर्व समाज के लोगों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के सूत्र में बांधता है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *