छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे भिलाई के सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर ऑडिटोरियम में होगा। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सम्मान देना है।कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति और लोककला पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका अतिथियों द्वारा अवलोकन किया जाएगा। जनजातीय समाज के प्रतिभाशाली बच्चों और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सम्मानित भी किया जाएगा।भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और आदिवासियों के शोषण के खिलाफ संघर्ष किया था। उनके नेतृत्व में चला उलगुलान आंदोलन जनजातीय अस्मिता और अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे भिलाई के सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर ऑडिटोरियम में होगा। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सम्मान देना है।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति और लोककला पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका अतिथियों द्वारा अवलोकन किया जाएगा। जनजातीय समाज के प्रतिभाशाली बच्चों और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और आदिवासियों के शोषण के खिलाफ संघर्ष किया था। उनके नेतृत्व में चला उलगुलान आंदोलन जनजातीय अस्मिता और अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *