वैशाली नगर विधानसभा को 5.09 करोड़ की सौगात: 9 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सड़क निर्माण से लेकर उद्यानों में लाइटिंग तक होंगे काम

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विधायक रिकेश सेन के प्रयासों के बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 5 करोड़ 9 लाख 68 हजार रुपए के 9 विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृत कार्यों में सड़क निर्माण, उद्यानों में प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी गई है। सबसे बड़ी राशि 3 करोड़ रुपए जोन-2 वैशाली नगर में सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत हुई है।

इसके अलावा वैशाली एलआईजी-72 से ईडब्ल्यूएस-228 तक सड़क निर्माण के लिए 18 लाख रुपए, सिरसा मुख्य मार्ग से आर्य नगर कोहका पहुंच मार्ग के लिए 47.96 लाख रुपए और काली मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण के लिए 49.17 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

वहीं, वार्ड क्रमांक 20 में चार अलग-अलग सार्वजनिक स्थलों और उद्यानों के पास प्रकाश व्यवस्था के लिए कुल 60 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड-3 में हाईटेक अस्पताल से ग्लोबल सॉफ्टवेयर जोन मार्ग और मॉडल टाउन के स्थानों पर डिवाइडर पोल लगाने के लिए 34.55 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क, रोशनी और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है। अब नगर निगम भिलाई के सामने इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदारी होगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *