भिलाई में सुपेला पुलिस का विशेष अभियान: 10 वारंटी गिरफ्तार, 6 गिरफ्तारी और 4 स्थायी वारंटों की हुई तामिली

भिलाई। दुर्ग जिले में लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को लेकर सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस की लगातार पतासाजी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 6 गिरफ्तारी वारंटी और 4 स्थायी गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, थाना सुपेला क्षेत्र में लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली के लिए 11 नवंबर 2026 से विशेष अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत पुलिस टीम ने न्यायालय से प्राप्त पतों के आधार पर वारंटियों की तलाश की और उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।

इसी दौरान 12 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वारंटी सुपेला थाना क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में आशराम परमार, राजीव साव, विक्की साव, आकाश साव, विक्की गायकवाड़, अभय गजभिये, नंदकिशोर चौहान, भोला गायकवाड़ और भूपेन्द्र देवांगन शामिल हैं। इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक को भी स्थायी गिरफ्तारी वारंट के मामले में अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने सभी संबंधित वारंटियों को माननीय न्यायालय, जिला दुर्ग के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई को लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान माना जा रहा है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *