छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उधार के पैसों को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट और पुलिस FIR तक पहुंच गया। सुपेला थाना क्षेत्र के आकृति हाइट्स में स्मृति नगर चौकी प्रभारी एसआई अमित अंदानी की पत्नी मुस्कान और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गीतांजलि सिंह के परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुस्कान के मुताबिक, गीतांजलि सिंह ने अपनी बहन की शादी के लिए जुलाई में उनसे पैसे उधार लिए थे। रकम वापस लेने के लिए उन्हें गीतांजलि के घर बुलाया गया था। इस दौरान विवाद बढ़ा और आरोप है कि उनके साथ हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट की गई। मुस्कान ने शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट लगने की शिकायत की है।वहीं, गीतांजलि सिंह का कहना है कि उन्होंने दिवाली पर रकम लौटाने का वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्कान उनके घर पहुंचीं और उनकी बहन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। गीतांजलि का दावा है कि वह पैसे लौटाने के लिए एग्रीमेंट और चेक देने को तैयार थीं। उनके मुताबिक, दोनों के बीच करीब 12 लाख 20 हजार रुपए का लेनदेन था।खास बात यह है कि दोनों परिवार एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। पहले उनके बीच अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। अब पैसों के लेनदेन का विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में उधार के पैसों को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट और पुलिस FIR तक पहुंच गया। सुपेला थाना क्षेत्र के आकृति हाइट्स में स्मृति नगर चौकी प्रभारी एसआई अमित अंदानी की पत्नी मुस्कान और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गीतांजलि सिंह के परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर काउंटर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान के मुताबिक, गीतांजलि सिंह ने अपनी बहन की शादी के लिए जुलाई में उनसे पैसे उधार लिए थे। रकम वापस लेने के लिए उन्हें गीतांजलि के घर बुलाया गया था। इस दौरान विवाद बढ़ा और आरोप है कि उनके साथ हाथ-मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट की गई। मुस्कान ने शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट लगने की शिकायत की है।
वहीं, गीतांजलि सिंह का कहना है कि उन्होंने दिवाली पर रकम लौटाने का वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्कान उनके घर पहुंचीं और उनकी बहन के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। गीतांजलि का दावा है कि वह पैसे लौटाने के लिए एग्रीमेंट और चेक देने को तैयार थीं। उनके मुताबिक, दोनों के बीच करीब 12 लाख 20 हजार रुपए का लेनदेन था।
खास बात यह है कि दोनों परिवार एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। पहले उनके बीच अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। अब पैसों के लेनदेन का विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की जांच जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *