सरगुजा में बड़ा हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 ग्रामीणों की मौत, सुबह तैरते मिले शव

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दर्दनाक हादसे में दो ग्रामीणों की डूबने से मौत हो गई। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के काराबेल गांव के मुड़ापारा की है, जहां पानी से भरे एक गहरे कुएंनुमा गड्ढे में मंगलवार सुबह दो लोगों के शव तैरते हुए मिले। मृतकों की पहचान अशोक बखला (45) और कमल तिर्की (55) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों ग्रामीण सोमवार शाम अपने घरों से निकले थे। बताया जा रहा है कि वे गांव में घूमते हुए शराब पी रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें रात में मुड़ापारा इलाके में साथ देखा था। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर गड्ढे में तैरते शवों पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल सीतापुर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण गड्ढे में काफी पानी भर गया था और अब भी करीब 8 फीट पानी मौजूद है। आशंका जताई जा रही है कि अंधेरे में दोनों ग्रामीण अनजाने में गड्ढे में गिर गए होंगे।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *