दुर्ग। जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई। आरोप है कि कार्यक्रम के बीच गांव के ही तीन युवक बच्ची को अपने साथ ले गए। इसके बाद उनमें से एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर तीनों युवकों को हिरासत में लिया है।पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के समय तीनों युवक बच्ची को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि एक युवक ने बच्ची के साथ गलत काम किया, जबकि उसके दोनों साथी आसपास निगरानी कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह गैंगरेप का मामला नहीं है। दुष्कर्म का आरोप एक ही युवक पर है। अन्य दोनों युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया आरोपीजांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के बाद तीनों युवक गांव से चले गए थे। इनमें से एक युवक अपने रिश्तेदार के घर जाकर सो गया था, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। अन्य दोनों युवकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।नाबालिग के बयान के आधार पर होगी कार्रवाईएएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, नाबालिग का बयान दर्ज किया जा रहा है। उसके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
दुर्ग। जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना गांव में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई। आरोप है कि कार्यक्रम के बीच गांव के ही तीन युवक बच्ची को अपने साथ ले गए। इसके बाद उनमें से एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर तीनों युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के समय तीनों युवक बच्ची को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि एक युवक ने बच्ची के साथ गलत काम किया, जबकि उसके दोनों साथी आसपास निगरानी कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह गैंगरेप का मामला नहीं है। दुष्कर्म का आरोप एक ही युवक पर है। अन्य दोनों युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के बाद तीनों युवक गांव से चले गए थे। इनमें से एक युवक अपने रिश्तेदार के घर जाकर सो गया था, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। अन्य दोनों युवकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
नाबालिग के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई
एएसपी सिटी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, नाबालिग का बयान दर्ज किया जा रहा है। उसके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *