भिलाई। सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थ फाउंडेशन में दीपावली मिलन समारोह इस बार सेवा, संवेदना और आत्मीयता का संदेश लेकर आया। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने फाउंडेशन में आश्रय ले रहे बेसहारा बुजुर्गों और मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने सभी को मिठाइयां खिलाईं और फूलझड़ियां जलाकर खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। गोंडा बग्गी में निकली झांकी समारोह का मुख्य आकर्षण रही। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और भक्ति से भर दिया। सांसद विजय बघेल भी जसगीतों पर झूमते नजर आए। उन्होंने 'सुख के सब साथी, दुख में न कोई' गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।सांसद ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। अमित राज और उनकी टीम जरूरतमंदों को परिवार जैसा अपनापन दे रही है।फाउंडेशन में वर्तमान में 101 लोग रह रहे हैं, जिनमें 49 महिलाएं और 52 पुरुष शामिल हैं। संस्था की बड़ी उपलब्धि यह है कि अब तक 62 लोगों को उनके बिछड़े परिवारों से मिलाया जा चुका है।सांसद ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला या बेसहारा महसूस न करे। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य और सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भिलाई। सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थ फाउंडेशन में दीपावली मिलन समारोह इस बार सेवा, संवेदना और आत्मीयता का संदेश लेकर आया। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने फाउंडेशन में आश्रय ले रहे बेसहारा बुजुर्गों और मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने सभी को मिठाइयां खिलाईं और फूलझड़ियां जलाकर खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकी सजाई गई। गोंडा बग्गी में निकली झांकी समारोह का मुख्य आकर्षण रही। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और भक्ति से भर दिया। सांसद विजय बघेल भी जसगीतों पर झूमते नजर आए। उन्होंने 'सुख के सब साथी, दुख में न कोई' गीत गाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
सांसद ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। अमित राज और उनकी टीम जरूरतमंदों को परिवार जैसा अपनापन दे रही है।
फाउंडेशन में वर्तमान में 101 लोग रह रहे हैं, जिनमें 49 महिलाएं और 52 पुरुष शामिल हैं। संस्था की बड़ी उपलब्धि यह है कि अब तक 62 लोगों को उनके बिछड़े परिवारों से मिलाया जा चुका है।
सांसद ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति खुद को अकेला या बेसहारा महसूस न करे। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य और सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *