दुर्ग जिले के स्मृति नगर स्थित हाईटेक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में महिला अधिवक्ता बलबीर कौर (चौहान) की मौत के मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी किए हैं। 1 नवंबर को इलाज के दौरान हुई मौत के मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति में सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, जिला अस्पताल की गायनिकोलॉजिस्ट डॉ. स्मिता सिन्हा और जनरल सर्जन डॉ. सरिता मिंज को शामिल किया गया है।महिला अधिवक्ता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और मरीज की स्थिति की सही जानकारी नहीं देने के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और वकीलों ने अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। संघ ने एक करोड़ रुपए मुआवजा, जिम्मेदार डॉक्टरों पर FIR और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। वहीं, अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नवील शर्मा ने लापरवाही के आरोपों से इनकार करते हुए बताया था कि ऑपरेशन के दौरान मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने पल्मोनरी एम्बोलिज्म की आशंका जताई थी और उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया था। अब जांच समिति की रिपोर्ट से महिला अधिवक्ता की मौत के कारणों और इलाज के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *