दुर्ग जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने 5 और 6 नवंबर 2026 को विशेष कार्रवाई की। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने और अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया।पुलिस की कार्रवाई में कुल 12 जुआ प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 48 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से ₹83,410 नगद और ताश की 12 गड्डियां जब्त की गईं।यह कार्रवाई नेवई, मोहन नगर, खुर्सीपार, धमधा, अमलेश्वर, उतई, नंदिनी और बोरी थाना क्षेत्रों में की गई। प्रमुख स्थानों में बीआरपी चौक, रिसाली बस्ती, कैलाश नगर शिव मंदिर के पीछे, आदित्य नगर, शासकीय स्कूल के पास, बाबा बालकनाथ मंदिर, नया बाड़ा चौक और विभिन्न गांवों के तालाब क्षेत्र शामिल हैं।वहीं, थाना नेवई क्षेत्र में शंकर पारा, स्टेशन मरोदा निवासी शंभु विभार उर्फ उडिया (38 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर लोहे का धारदार चापड़ लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पकड़ा गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर हथियार जब्त किया गया।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से जुआ और अवैध हथियारों से जुड़ी गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।
दुर्ग जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने 5 और 6 नवंबर 2026 को विशेष कार्रवाई की। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुआ खेलने और अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया।
पुलिस की कार्रवाई में कुल 12 जुआ प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 48 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से ₹83,410 नगद और ताश की 12 गड्डियां जब्त की गईं।
यह कार्रवाई नेवई, मोहन नगर, खुर्सीपार, धमधा, अमलेश्वर, उतई, नंदिनी और बोरी थाना क्षेत्रों में की गई। प्रमुख स्थानों में बीआरपी चौक, रिसाली बस्ती, कैलाश नगर शिव मंदिर के पीछे, आदित्य नगर, शासकीय स्कूल के पास, बाबा बालकनाथ मंदिर, नया बाड़ा चौक और विभिन्न गांवों के तालाब क्षेत्र शामिल हैं।
वहीं, थाना नेवई क्षेत्र में शंकर पारा, स्टेशन मरोदा निवासी शंभु विभार उर्फ उडिया (38 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर लोहे का धारदार चापड़ लेकर लोगों को डराने-धमकाने के आरोप में पकड़ा गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर हथियार जब्त किया गया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से जुआ और अवैध हथियारों से जुड़ी गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *