दुर्ग में दिवाली से पहले पटाखा दुकानों पर सख्ती: प्रशासन ने जारी किए 9 सुरक्षा निर्देश, JRD स्कूल मैदान का किया निरीक्षण

दिवाली के त्योहार को देखते हुए दुर्ग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 3 नवंबर 2026 को दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में पटाखा व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने पटाखों की बिक्री, भंडारण और दुकानों के संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर शोभराज अग्रवाल, एसडीएम प्रफुल्ल गुप्ता, सीएसपी देवांश सिंह राठौर, एसडीआरएफ के अधिकारी, नगर निगम के बाजार प्रबंधन अधिकारी और थाना प्रभारी दुर्ग सहित पटाखा व्यापारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पटाखा दुकानों के आसपास ज्वलनशील पदार्थों का भंडारण नहीं होगा। प्रत्येक दुकान में रेत की बाल्टी, पानी और फायर एक्सटिंग्विशर रखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, अलग पार्किंग व्यवस्था और पुलिस कंट्रोल रूम के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

प्रत्येक छह दुकानों के बीच पर्याप्त खाली जगह रखने और केवल वैध लाइसेंसधारियों को ही पटाखे बेचने की अनुमति देने पर जोर दिया गया।

बैठक के बाद अधिकारियों और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से जे.आर.डी. स्कूल मैदान का निरीक्षण किया। प्रशासन ने व्यापारियों से सुरक्षा नियमों में लापरवाही नहीं बरतने और नागरिकों से भीड़ से बचने की अपील की है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *