महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। मामले के प्रमुख आरोपी और ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। CBI की टीम उसे लेकर भारत पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर पर महादेव ऐप से जुड़े कथित अवैध ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के संचालन में भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसियां इस मामले में पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टे से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं।आरोप है कि सट्टे से प्राप्त रकम को म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के जरिए विदेश भेजा गया। मामले में सरकारी अधिकारियों को कथित रूप से प्रोटेक्शन मनी दिए जाने के आरोपों की भी जांच हुई है। CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी संबंधित मामलों में कार्रवाई कर चुका है।बताया गया कि ओमान पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया था। अब भारत लाए जाने के बाद उसे रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की पूछताछ और जांच से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। मामले के प्रमुख आरोपी और ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। CBI की टीम उसे लेकर भारत पहुंची, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सौरभ चंद्राकर पर महादेव ऐप से जुड़े कथित अवैध ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट के संचालन में भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसियां इस मामले में पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टे से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही हैं।
आरोप है कि सट्टे से प्राप्त रकम को म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के जरिए विदेश भेजा गया। मामले में सरकारी अधिकारियों को कथित रूप से प्रोटेक्शन मनी दिए जाने के आरोपों की भी जांच हुई है। CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी संबंधित मामलों में कार्रवाई कर चुका है।
बताया गया कि ओमान पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर सौरभ चंद्राकर को हिरासत में लिया था। अब भारत लाए जाने के बाद उसे रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की पूछताछ और जांच से कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *