BSP के गेटों पर ट्रकों की एंट्री घटी, ट्रांसपोर्टरों की परेशानी पर सांसद विजय बघेल ने CEO-CISF DIG से की चर्चा

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के विभिन्न गेटों पर ट्रकों की घटती एंट्री और परिवहन संबंधी समस्याओं को लेकर ट्रांसपोर्टरों ने आवाज उठाई है। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दुर्ग सांसद विजय बघेल से उनके निवास पर मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया।

ट्रांसपोर्टरों ने VTS (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम), सर्वर की तकनीकी दिक्कतों, वाहनों की IN-OUT प्रक्रिया में देरी, पार्किंग की कमी और डिस्पैच प्रभावित होने जैसे मुद्दे उठाए। एसोसिएशन के अनुसार, रोलिंग मिल गेट पर पहले प्रतिदिन 120 से 130 ट्रक प्रवेश करते थे, लेकिन अब संख्या घटकर 50 से 60 रह गई है। वहीं, डिस्पोजल गेट पर भी वाहनों की आवाजाही में कमी आई है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद विजय बघेल ने BSP CEO चित्तरंजन महापात्रा से चर्चा की। उन्होंने CISF DIG चंदन झा से भी फोन पर बात कर गेटों पर आ रही समस्याओं के जल्द समाधान की आवश्यकता जताई।

ट्रांसपोर्टरों ने अतिरिक्त गेट, बेहतर पार्किंग, ऑटोमेशन चेकिंग और तकनीकी खामियों के स्थायी समाधान की मांग की है। अब संगठन को उम्मीद है कि सांसद की पहल से परिवहन व्यवस्था सुधरेगी और ट्रकों की आवाजाही सुचारु होगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *