छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। रायपुर के साथ दुर्ग जिले में भी ED की टीम के दबिश देने की सूचना सामने आई है। दुर्ग शहर के गंजपारा इलाके में छापेमारी की खबर से स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दुर्ग में कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के निवास पर ED की टीम ने सुबह करीब 4 बजे दबिश दी। बताया जा रहा है कि टीम वहां दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसी बीच दुर्ग के गंजपारा में भी ED की कार्रवाई की सूचना सामने आई है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्ग के गंजपारा में किस व्यक्ति या कारोबारी के ठिकाने पर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में शामिल अधिकारियों की संख्या और जांच के उद्देश्य को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।रायपुर में हुई कार्रवाई को भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले से जोड़कर देखे जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुर्ग में ED की कार्रवाई का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। रायपुर के साथ दुर्ग जिले में भी ED की टीम के दबिश देने की सूचना सामने आई है। दुर्ग शहर के गंजपारा इलाके में छापेमारी की खबर से स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दुर्ग में कार्रवाई के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर के पंडरी स्थित रवि नगर के सुशील विला में कारोबारी नितिन डागा के निवास पर ED की टीम ने सुबह करीब 4 बजे दबिश दी। बताया जा रहा है कि टीम वहां दस्तावेजों की जांच कर रही है। इसी बीच दुर्ग के गंजपारा में भी ED की कार्रवाई की सूचना सामने आई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दुर्ग के गंजपारा में किस व्यक्ति या कारोबारी के ठिकाने पर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में शामिल अधिकारियों की संख्या और जांच के उद्देश्य को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
रायपुर में हुई कार्रवाई को भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले से जोड़कर देखे जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दुर्ग में ED की कार्रवाई का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। जांच से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *