दुर्ग शहर के उरला क्षेत्र स्थित मुंबई आवास में पुरानी रंजिश को लेकर एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिवा सोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, वारदात के बाद से आरोपी लक्ष्य की तलाश की जा रही है। दरअसल, दुर्ग के उरला स्थित मुंबई आवास में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद 18 वर्षीय शिवा सोनी पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, फोरेंसिक विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को वारदात की वजह बताया जा रहा है। वहीं, आरोपी लक्ष्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल, मोहन नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *