भिलाई नगर। शारदीय नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। लोकांगन परिसर में विधायक रिकेश सेन ने सपत्नीक 101 नवजात कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान परिसर में मौजूद सैकड़ों कन्याओं को भोजन भी कराया गया। पूजन के बाद सभी 101 नवजात कन्याओं की माताओं को 11-11 हजार रुपये मूल्य की मां शिशु सुरक्षा किट भेंट की गई।बेटी के जन्म से ही सहयोग का संकल्पमां शिशु सुरक्षा किट में नवजात बच्चियों और उनकी माताओं के लिए कपड़े, कंबल, बेबी किट सहित कई आवश्यक सामग्री शामिल है। इस पहल के जरिए कन्या पूजन की धार्मिक परंपरा को बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया।विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 1 मई 2026 से जन्म लेने वाली प्रत्येक कन्या को मां शिशु सुरक्षा किट प्रदान करने का अभियान चलाया जा रहा है। उनके अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 300 से अधिक नवजात कन्याओं का पंजीयन हो चुका है।अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता नवजात बच्चियों के घर ढोल-बाजे और नगाड़ों के साथ पहुंचकर परिवार के बीच बेटी के जन्म की खुशियां मनाते हैं। इसका उद्देश्य बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और परिवारों को प्रोत्साहित करने का संदेश देना है।जन्मदिन पर भी बांटी थीं सुरक्षा किटउल्लेखनीय है कि विधायक रिकेश सेन ने अपने जन्मदिन 10 अगस्त को भी 51 नवजात कन्याओं को मां शिशु सुरक्षा किट भेंट की थी। उन्होंने कहा कि बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे। साथ ही, बच्चियों के परिजनों के संपर्क में रहकर यथासंभव सहयोग देने का संकल्प भी जताया।नवरात्रि की नवमी पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटी के जन्म को उत्सव बनाने, माताओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने और समाज में कन्या सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया गया।
भिलाई नगर। शारदीय नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया। लोकांगन परिसर में विधायक रिकेश सेन ने सपत्नीक 101 नवजात कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान परिसर में मौजूद सैकड़ों कन्याओं को भोजन भी कराया गया। पूजन के बाद सभी 101 नवजात कन्याओं की माताओं को 11-11 हजार रुपये मूल्य की मां शिशु सुरक्षा किट भेंट की गई।
मां शिशु सुरक्षा किट में नवजात बच्चियों और उनकी माताओं के लिए कपड़े, कंबल, बेबी किट सहित कई आवश्यक सामग्री शामिल है। इस पहल के जरिए कन्या पूजन की धार्मिक परंपरा को बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया गया।
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 1 मई 2026 से जन्म लेने वाली प्रत्येक कन्या को मां शिशु सुरक्षा किट प्रदान करने का अभियान चलाया जा रहा है। उनके अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक 300 से अधिक नवजात कन्याओं का पंजीयन हो चुका है।
अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता नवजात बच्चियों के घर ढोल-बाजे और नगाड़ों के साथ पहुंचकर परिवार के बीच बेटी के जन्म की खुशियां मनाते हैं। इसका उद्देश्य बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और परिवारों को प्रोत्साहित करने का संदेश देना है।
उल्लेखनीय है कि विधायक रिकेश सेन ने अपने जन्मदिन 10 अगस्त को भी 51 नवजात कन्याओं को मां शिशु सुरक्षा किट भेंट की थी। उन्होंने कहा कि बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे। साथ ही, बच्चियों के परिजनों के संपर्क में रहकर यथासंभव सहयोग देने का संकल्प भी जताया।
नवरात्रि की नवमी पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटी के जन्म को उत्सव बनाने, माताओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने और समाज में कन्या सम्मान का संदेश देने का प्रयास किया गया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *