भिलाई निगम में मतदाता सूची कार्य में लापरवाही, राजस्व उप निरीक्षक विनोद वर्मा सस्पेंड; 3 कर्मचारियों को नोटिस

भिलाई। नगर निगम में मतदाता सूची तैयार करने के कार्य में देरी और लापरवाही के मामले में आयुक्त सुरुचि सिंह ने कार्रवाई की है। राजस्व उप निरीक्षक विनोद वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

विनोद वर्मा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-23 के भाग संख्या 190 में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के रूप में तैनात थे। उन्हें निर्वाचन नामावली के आधार पत्रक-01 और 02 में भाग एवं अनुभाग निर्धारित कर मार्किंग करने तथा सॉफ्टवेयर में डेटा एंट्री के लिए शिफ्टिंग का कार्य कराना था। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जोन-01 के राजस्व विभाग में निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा भृत्य अमिशा घनघोरकर, सहायक ग्रेड-03 शुभम रामटेके और पम्प सहायक महेन्द्र त्रिपाठी को भी नोटिस जारी किए गए हैं। अमिशा वार्ड-04, भाग संख्या 28; शुभम वार्ड-12, भाग संख्या 139 और महेन्द्र वार्ड-07, भाग संख्या 47 में BLO की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से संबंधित मार्किंग, प्रविष्टि और सॉफ्टवेयर में डेटा दर्ज करने का काम समय-सीमा में पूरा करना जरूरी है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई की जा सकती है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *