छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी प्राथमिक स्कूल परिसर में दर्दनाक हादसा हो गया। बसना विकासखंड के मुड़ी़डीह शासकीय प्राथमिक स्कूल में पेड़ से बंधे रस्सी के झूले में गला फंसने से चौथी कक्षा के छात्र तरुण चौहान (10) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, तरुण समय से पहले स्कूल पहुंच गया था। परिसर में पेड़ से रस्सी का झूला बंधा था, जिस पर बच्चे झूलने और उल्टा लटककर खेलने थे। इसी दौरान तरुण का गला रस्सी में फंस गया। घटना के समय स्कूल परिसर में कोई शिक्षक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था।कुछ महिलाएं स्कूल पहुंचीं तो उन्होंने बच्चे को रस्सी में फंसा देखा। उन्होंने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जांच में दोनों शिक्षकों को दोषी पाए जाने की जानकारी दी गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी प्राथमिक स्कूल परिसर में दर्दनाक हादसा हो गया। बसना विकासखंड के मुड़ी़डीह शासकीय प्राथमिक स्कूल में पेड़ से बंधे रस्सी के झूले में गला फंसने से चौथी कक्षा के छात्र तरुण चौहान (10) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, तरुण समय से पहले स्कूल पहुंच गया था। परिसर में पेड़ से रस्सी का झूला बंधा था, जिस पर बच्चे झूलने और उल्टा लटककर खेलने थे। इसी दौरान तरुण का गला रस्सी में फंस गया। घटना के समय स्कूल परिसर में कोई शिक्षक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था।
कुछ महिलाएं स्कूल पहुंचीं तो उन्होंने बच्चे को रस्सी में फंसा देखा। उन्होंने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर भंवरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन ने प्रधानपाठक रघुनाथ चौधरी और सहायक शिक्षक (एलबी) गुणितराम चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जांच में दोनों शिक्षकों को दोषी पाए जाने की जानकारी दी गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *