दुर्ग के कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। शासकीय मिडिल स्कूल हाउसिंग बोर्ड, औद्योगिक क्षेत्र की सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षिका सुभ्रा चक्रवर्ती का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष पी.पी. चक्रवर्ती, जिन्हें लोग काजल दादा के नाम से जानते हैं, की धर्मपत्नी थीं। सुभ्रा चक्रवर्ती अपने सरल स्वभाव और शिक्षण कार्य के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से परिवार, परिचितों और कालीबाड़ी समाज सहित क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। डॉ. प्रिथा चक्रवर्ती शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं, जबकि दूसरी बेटी श्रुति चक्रवर्ती हैं। परिजनों के अनुसार, पार्थिव देह हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित निवास H.I.G.-1065 से दोपहर करीब 12:30 बजे निकाली जाएगी। रामनगर मुक्ति धाम अंतिम संस्कार किया जाएगा।परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
दुर्ग के कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। शासकीय मिडिल स्कूल हाउसिंग बोर्ड, औद्योगिक क्षेत्र की सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षिका सुभ्रा चक्रवर्ती का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे कालीबाड़ी हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष पी.पी. चक्रवर्ती, जिन्हें लोग काजल दादा के नाम से जानते हैं, की धर्मपत्नी थीं। सुभ्रा चक्रवर्ती अपने सरल स्वभाव और शिक्षण कार्य के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन से परिवार, परिचितों और कालीबाड़ी समाज सहित क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। डॉ. प्रिथा चक्रवर्ती शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं, जबकि दूसरी बेटी श्रुति चक्रवर्ती हैं। परिजनों के अनुसार, पार्थिव देह हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित निवास H.I.G.-1065 से दोपहर करीब 12:30 बजे निकाली जाएगी। रामनगर मुक्ति धाम अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *