242 करोड़ खर्च के बाद भी खुर्सीपार-रामनगर में जल संकट: 8 वार्डों के 10 हजार परिवार टैंकर के भरोसे, दीपावली से पहले घर-घर पानी पहुंचाने का दावा

भिलाई नगर निगम क्षेत्र में अमृत मिशन योजना के तहत करीब 242 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद खुर्सीपार और रामनगर के कई इलाकों में जल संकट बना हुआ है। इन क्षेत्रों के 8 वार्डों में रहने वाले करीब 10 हजार परिवार पिछले लगभग 20 वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए टैंकर से पानी भरना पड़ रहा है। मजबूरी में पुरुषों को भी पानी भरने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।

नगर निगम ने जल संकट दूर करने के लिए करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से 4 नई पानी टंकियां बनाई हैं। इनमें से दो टंकियां शुरू हो चुकी हैं, जबकि रामनगर और खुर्सीपार की दो टंकियां अभी चालू होना बाकी हैं। निगम के अनुसार जल संकट वाले वार्डों में जल्द पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। नई पाइप लाइन को पुरानी लाइन से जोड़कर कम प्रेशर और पानी नहीं पहुंचने वाले इलाकों में बूस्टर के जरिए सप्लाई बेहतर की जाएगी।

नगर निगम का दावा है कि दीपावली से पहले घर-घर पर्याप्त पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं स्थानीय पार्षद ने जल्द टंकी शुरू करने की मांग की है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *