सेक्टर-10 गणेश पंडाल में पार्किंग के नाम पर वसूली: 10, 20 और 30 रुपए लिए, निगम ने 5 कट्टा रसीद जब्त की

भिलाई के सेक्टर-10 स्थित गणेश पंडाल में श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर शुल्क वसूली का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने बुधवार शाम मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति की ओर से स्वास्तिक सायकल स्टैंड के नाम पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों से 10, 20 और 30 रुपए लिए जा रहे थे।

नगर निगम की टीम ने मौके से शुल्क वसूली में इस्तेमाल की जा रही 5 कट्टा रसीद जब्त की। समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को तत्काल शुल्क वसूली बंद करने की हिदायत दी गई। निगम ने दोबारा शुल्क लेते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।

शिकायत के बाद निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के आदेश और जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर जोन-5 की टीम ने कार्रवाई की। जांच में दो समितियों की अलग-अलग स्थिति सामने आई। शिवमानस गणेशोत्सव समिति के पंडाल में पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा रहा था, जबकि सिद्धि विनायक समिति के यहां वाहनों से राशि वसूली जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान जोन-5 के सहायक राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम और भिलाई नगर पुलिस की टीम मौजूद रही।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *