दुर्ग। एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली, दुर्ग के चेयरमैन एवं दैनिक लोकतंत्र प्रहरी मीडिया हाउस के प्रधान संपादक डॉ. संजय तिवारी को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई।बताया गया कि डॉ. संजय तिवारी को यह उपाधि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्लानिंग कमीशन ऑफ इंडिया के एस.एस.ए. काउंसिल की ओर से प्रदान की गई। सम्मान समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक और मीडिया क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और अन्य अतिथि मौजूद रहे।डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि निरंतर अध्ययन और सीखने की ललक ही सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, वरिष्ठों, मित्रों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं स्नेह को दिया।चिकित्सा और मीडिया क्षेत्र में सक्रिय भूमिकाडॉ. संजय तिवारी लंबे समय से चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली के चेयरमैन के रूप में वे चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े कार्यों में भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दैनिक लोकतंत्र प्रहरी मीडिया हाउस के प्रधान संपादक के रूप में पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों, चिकित्सकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।शुभचिंतकों ने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. संजय तिवारी के निरंतर अध्ययन, कर्म और सामाजिक गतिविधियों के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे भी सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।डॉ. संजय तिवारी ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
दुर्ग। एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली, दुर्ग के चेयरमैन एवं दैनिक लोकतंत्र प्रहरी मीडिया हाउस के प्रधान संपादक डॉ. संजय तिवारी को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में आयोजित गरिमामय समारोह में उन्हें डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई।
बताया गया कि डॉ. संजय तिवारी को यह उपाधि भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्लानिंग कमीशन ऑफ इंडिया के एस.एस.ए. काउंसिल की ओर से प्रदान की गई। सम्मान समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक और मीडिया क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद और अन्य अतिथि मौजूद रहे।
डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर डॉ. संजय तिवारी ने कहा कि निरंतर अध्ययन और सीखने की ललक ही सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, वरिष्ठों, मित्रों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं स्नेह को दिया।
डॉ. संजय तिवारी लंबे समय से चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। एस.आर. हॉस्पिटल एंड कॉलेज, चिखली के चेयरमैन के रूप में वे चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े कार्यों में भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दैनिक लोकतंत्र प्रहरी मीडिया हाउस के प्रधान संपादक के रूप में पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों, चिकित्सकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
शुभचिंतकों ने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. संजय तिवारी के निरंतर अध्ययन, कर्म और सामाजिक गतिविधियों के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे भी सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।
डॉ. संजय तिवारी ने सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *