दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे 25 वर्षीय युवक का शव तीसरे दिन बरामद किया गया। मृतक की पहचान पवन कुमार ठाकुर पिता अनिल कुमार ठाकुर, निवासी घासीदास नगर वार्ड नंबर 23, जामुल के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार ठाकुर 20 सितंबर को भटगांव क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ दुर्ग की प्रशिक्षित टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।नदी में तेज बहाव, अधिक गहराई और पानी के भीतर सीमित दृश्यता के कारण बचाव टीम को तलाशी के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ ने मोटर नाव, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, सर्च हुक और अन्य बचाव उपकरणों की मदद से लगातार तीन दिनों तक नदी के अलग-अलग हिस्सों में युवक की तलाश की।22 सितंबर को ग्राम डांडेसरा के पास शिवनाथ नदी में एसडीआरएफ के गोताखोरों को युवक का शव मिला। टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा पंचनामा समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिवार युवक के मिलने का इंतजार कर रहा था।
दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने के दौरान डूबे 25 वर्षीय युवक का शव तीसरे दिन बरामद किया गया। मृतक की पहचान पवन कुमार ठाकुर पिता अनिल कुमार ठाकुर, निवासी घासीदास नगर वार्ड नंबर 23, जामुल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार ठाकुर 20 सितंबर को भटगांव क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ दुर्ग की प्रशिक्षित टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
नदी में तेज बहाव, अधिक गहराई और पानी के भीतर सीमित दृश्यता के कारण बचाव टीम को तलाशी के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ ने मोटर नाव, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, सर्च हुक और अन्य बचाव उपकरणों की मदद से लगातार तीन दिनों तक नदी के अलग-अलग हिस्सों में युवक की तलाश की।
22 सितंबर को ग्राम डांडेसरा के पास शिवनाथ नदी में एसडीआरएफ के गोताखोरों को युवक का शव मिला। टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा पंचनामा समेत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से परिवार युवक के मिलने का इंतजार कर रहा था।
Your email address will not be published. Required fields are marked *