छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 165 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, DEO-ADEO समेत फील्ड स्टाफ बदला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 16 सितंबर 2026 को जारी आदेशों के तहत 165 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई है। इसमें जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल सहित क्लर्क, ड्राइवर और अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

इसके अलावा सीमा गुप्ता, रवि कुमार पाठक, दीनदयाल पटेल और रविकांत जायसवाल समेत कई अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है। सूची में व्ही. विक्रम आनंद, मनोज कुमार राठौर, डॉ. राकेश कुमार सिंह, लालजी दीवान और गोपाल प्रसाद साहू के नाम भी शामिल हैं।

तबादलों के बाद संबंधित कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से भारमुक्त कर नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। 

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *