रायपुर में चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से गंदी हरकत का आरोप, पिता का दोस्त गिरफ्तार

रायपुर के संतोषी नगर इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित तौर पर गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के पिता का दोस्त और पड़ोसी सुलेमान कुरैशी मंगलवार शाम उसके घर में घुसा। उसने पहले बच्ची को चिप्स दिए और इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची ने आरोपी का विरोध किया और उसके चंगुल से खुद को छुड़ाकर वहां से भाग निकली। घटना के बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी सुलेमान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ समेत अन्य संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। मामले में बच्ची और परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की आगे की कार्रवाई जारी है। नाबालिग की पहचान और उससे जुड़ी निजी जानकारी कानून के तहत गोपनीय रखी गई है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *