दुर्ग में महिला के गले पर चाकू अड़ाकर मंगलसूत्र लूटा: दो नाबालिग गिरफ्तार, रायपुर के भाठागांव से पकड़े गए; बाइक-चाकू समेत ₹1.15 लाख का सामान बरामद

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में महिला से चाकू की नोक पर मंगलसूत्र लूटने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों ने 8 सितंबर की शाम झीट-खुड़मुड़ी मुख्य सड़क पर वारदात को अंजाम दिया था। महिला अपनी सहेली के साथ काम करके घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़कों ने उसे रास्ते में रोक लिया।

पीछे बैठे नाबालिग ने बाइक से उतरकर महिला के गले पर चाकू अड़ा दिया और उसका सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। इसके बाद दोनों बाइक से फरार हो गए। महिला की शिकायत पर अमलेश्वर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

अमलेश्वर पुलिस और साइबर अपराध दुर्ग की टीम ने लगातार तलाश के बाद दोनों आरोपियों को रायपुर के भाठागांव से घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाइक से घूमकर राहगीरों को चाकू दिखाकर डराते और गहने लूटते थे। उनके कब्जे से सोने की चार बूंदे, दो लॉकेट, एक मोबाइल, हीरो स्प्लेंडर बाइक और चाकू बरामद किया गया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपए बताई गई है। दोनों को नियमानुसार न्यायालय के सामने पेश किया गया।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *