दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच महिला ने अपने जेठ पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुर्ग कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ मनीष सेन (35) के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते महिला ने करीब दो दिन पहले अपने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज किया था।इसके दो दिन बाद महिला ने पुलिस को दूसरी शिकायत दी। इसमें उसने अपने जेठ मनीष सेन पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, मनीष सेन अपने भाई और शिकायतकर्ता महिला से अलग रहता है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद से जुड़े घटनाक्रम को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बीच महिला ने अपने जेठ पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुर्ग कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ मनीष सेन (35) के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी करीब 5 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते महिला ने करीब दो दिन पहले अपने पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज किया था।
इसके दो दिन बाद महिला ने पुलिस को दूसरी शिकायत दी। इसमें उसने अपने जेठ मनीष सेन पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मनीष सेन अपने भाई और शिकायतकर्ता महिला से अलग रहता है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और पारिवारिक विवाद से जुड़े घटनाक्रम को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *