गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 146 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।पश्चिम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर 132 लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चाकूबाजी, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्धों को चिन्हांकित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली भी कराई गई। अभियान के तहत टिकरापारा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, कबीर नगर, डीडी नगर, मुजगहन, आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर और आमानाका थाना क्षेत्रों में कार्रवाई हुई।कबीर नगर थाना क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत 212 कार्रवाई भी की गई। वहीं रायपुर ग्रामीण के तिल्दा-नेवरा में 13 सितंबर को विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले 14 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 146 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पश्चिम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर 132 लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चाकूबाजी, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्धों को चिन्हांकित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली भी कराई गई। अभियान के तहत टिकरापारा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, कबीर नगर, डीडी नगर, मुजगहन, आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर और आमानाका थाना क्षेत्रों में कार्रवाई हुई।
कबीर नगर थाना क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत 212 कार्रवाई भी की गई। वहीं रायपुर ग्रामीण के तिल्दा-नेवरा में 13 सितंबर को विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले 14 लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। सभी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *