खारुन नदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल: चंदनीडीह मोड़ पर 600 मीटर फ्लाईओवर, 1.5 लाख वाहनों को मिलेगी राहत

रायपुर-दुर्ग सीमा पर खारुन नदी के पुराने पुलों के बीच नया फोरलेन पुल बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही एनएच-53 पर नंदनवन के पास चंदनीडीह मोड़ पर करीब 600 मीटर लंबा फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। दोनों निर्माण कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी ने 96 करोड़ रुपए का प्रस्ताव नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भेजा है।

खारुन नदी पर बने दोनों मौजूदा पुल करीब 40 साल और 22 साल पुराने हैं। बढ़ते ट्रैफिक और भारी वाहनों के दबाव के कारण इन पर जाम और सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। वर्तमान में इस मार्ग से रोजाना करीब 1.5 लाख वाहन गुजरते हैं। पहले जहां अधिकतम 40 टन क्षमता वाले वाहन चलते थे, वहीं अब 120 टन तक के भारी वाहन भी गुजर रहे हैं।

प्रस्तावित नया पुल करीब 200 मीटर लंबा होगा और दो हिस्सों में बनेगा। दोनों हिस्सों की चौड़ाई 9.50-9.50 मीटर रखी जाएगी। नए पुल के बनने के बाद पुराने दोनों पुलों का इस्तेमाल सर्विस लेन के रूप में किया जा सकेगा।

इसके अलावा चंदनीडीह मोड़ पर 30 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर बनने से भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसी प्रोजेक्ट में टाटीबंध से नेहरू नगर चौक तक दोनों ओर क्रैश बैरियर लगाने और सर्विस लेन चौड़ी करने का काम भी शामिल किया गया है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *