दुर्ग में कीटनाशक डीलर से 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप: आगरा की कंपनी के 3 लोगों पर FIR, माल बेचने के बाद भी भुगतान नहीं करने का दावा

दुर्ग में कीटनाशक डीलर से 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कंपनी के 3 लोगों पर FIR

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में कीटनाशक डीलर से 65 लाख 68 हजार 423 रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में आगरा की विक्रांत एग्रोकेम इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। शिकायत रिसाली निवासी राजेन्द्र सिंह ने कंपनी की संचालक मिथलेश शर्मा, उनके पति रामानुज शर्मा और जोनल मैनेजर विष्णु प्रसाद धीवर के खिलाफ की है।

शिकायत के मुताबिक, 1 जुलाई 2020 को राजेन्द्र सिंह के बेटे की फर्म पिनाका एसोसिएट्स को दुर्ग और रायपुर संभाग में कीटनाशक बिक्री के लिए डिस्ट्रीब्यूटर बनाया गया था। फर्म ने कंपनी को 10 लाख रुपए अग्रिम दिए थे। जुलाई से दिसंबर 2020 के बीच करीब 92 लाख 18 हजार रुपए का माल दिया गया।

आरोप है कि कंपनी ने बिना बिके माल वापस लेने, गोदाम किराया और कमीशन का भुगतान करने की शर्तें पूरी नहीं कीं। शिकायतकर्ता ने कुल 65.68 लाख रुपए बकाया होने का दावा किया है।

राजेन्द्र सिंह का आरोप है कि रकम मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *