12 लाख लेकर जमीन दूसरे को बेच दी: मां-बेटे ने पहले एग्रीमेंट किया, पावर ऑफ अटार्नी भी बनवाई; बाद में चुपके से निरस्त कराई, FIR दर्ज

सरगुजा के अंबिकापुर में जमीन बेचने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने जमीन के सौदे में धोखाधड़ी के आरोप में मां-बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि दोनों ने जमीन बेचने के लिए एग्रीमेंट किया और खरीदार से अलग-अलग किश्तों में कुल 12 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद खरीदार के नाम पावर ऑफ अटार्नी भी तैयार कराई गई, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री करने के बजाय उसे दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया।


मोमिनपुरा निवासी 68 वर्षीय कुदरत मोहम्मद ने लमगांव निवासी पुष्पा पटेल और उसके बेटे वर्षित पटेल से रघुनाथपुर स्थित जमीन का सौदा किया था। 4 मई 2023 को एग्रीमेंट के दौरान ढाई लाख रुपए चेक और एक लाख रुपए नगद दिए गए। इसके बाद आरोपियों ने कोर्ट केस के लिए पैसे की जरूरत बताकर रकम मांगी। कुदरत मोहम्मद ने अलग-अलग किश्तों में कुल 12 लाख रुपए दे दिए।


बाद में आरोपी रजिस्ट्री टालते रहे और फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि उन्होंने पावर ऑफ अटार्नी भी निरस्त करा दी और 13 अक्टूबर 2023 को जमीन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम रजिस्टर्ड कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *