बिस्तर में छिपा था करैत सांप, 10 साल के बच्चे को डसा: बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत; खाना खाने के बाद सोने गया था गौरव

बिलासपुर में करैत सांप के डसने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम ढेका के नयापारा की है। सोमवार रात चंद्रकुमार चंद्राकर का बेटा गौरव खाना खाने के बाद सोने के लिए बिस्तर पर गया था। इसी दौरान बिस्तर में छिपे सांप ने उसे डस लिया।


सांप के डसने के बाद गौरव घबरा गया और रोते हुए अपनी मां को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर बच्चे को सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


सिम्स अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के मुताबिक, पिछले दो महीनों में सर्पदंश के 46 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज समय पर उपचार मिलने से बच गए।


डॉक्टरों के अनुसार बारिश के मौसम में सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में घुस सकते हैं। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *