कोरबा में पत्नी की बेरहमी से हत्या: सीमेंट के डंबल से सिर पर किया वार, नया घर बनाने को लेकर हुआ था विवाद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में पति ने सीमेंट के डंबल से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच शांति बस्ती के वार्ड नंबर-9 में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी रमेश डोंगरे (40) अपनी पत्नी बंधन कुंवर (39) के साथ उसके घर में रहता था।

बताया जा रहा है कि दोनों की यह दूसरी शादी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। रमेश नया घर बनाकर वहां रहने की बात कह रहा था, जबकि बंधन कुंवर इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर रमेश ने गुस्से में सीमेंट के डंबल से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बंधन कुंवर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात कबूल की। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *