रायपुर में 7 निरीक्षकों का बड़ा तबादला: आजाद चौक-टिकरापारा समेत कई थानों में बदलाव, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में आजाद चौक, टिकरापारा, गोलबाजार, महिला थाना, यातायात और जिविशा से जुड़ी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी से हटाकर टिकरापारा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं टिकरापारा थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई को रक्षित आरक्षी केंद्र भेजा गया है।

महिला थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर को अब आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह राजश्री मौर्य को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह कृष्ण कुमार साहू, जो जिविशा के प्रभारी थे, अब गोलबाजार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। रक्षित आरक्षी केंद्र में पदस्थ धीरेन्द्र कुमार तिवारी को जिविशा प्रभारी बनाया गया है। वहीं आनंद सोनी को रक्षित आरक्षी केंद्र से यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है।

सभी अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *