बिलासपुर में 3 दिन से लापता किन्नर सागर पासी उर्फ शैगी (28) का शव सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी स्थित मुरुम खदान से बने तालाब में मिला है। शव करीब 72 घंटे पुराना बताया जा रहा है और पानी में पड़े रहने के कारण डिकंपोज होना शुरू हो गया था।पुलिस की शुरुआती जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है, लेकिन किन्नर समुदाय ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सागर रविवार को स्कूटी लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह एक साथी के साथ कोटा के कोरी डैम गया, जहां दोनों ने शराब पी। लौटते समय गनियारी से शराब खरीदी और पेंडारी तालाब के पास रात करीब 9 बजे तक शराब पी।इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और सागर से सिगरेट मांगी। सागर उनसे बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद उसने अपना मोबाइल और स्कूटी साथी को सौंपकर उसे घर जाने के लिए कहा। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।पुलिस अब कार सवार युवकों से पूछताछ, CCTV और तकनीकी जांच के साथ मामले की पड़ताल कर रही है। PM रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बिलासपुर में 3 दिन से लापता किन्नर सागर पासी उर्फ शैगी (28) का शव सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंडारी स्थित मुरुम खदान से बने तालाब में मिला है। शव करीब 72 घंटे पुराना बताया जा रहा है और पानी में पड़े रहने के कारण डिकंपोज होना शुरू हो गया था।
पुलिस की शुरुआती जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है, लेकिन किन्नर समुदाय ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सागर रविवार को स्कूटी लेकर घर से निकला था। इसके बाद वह एक साथी के साथ कोटा के कोरी डैम गया, जहां दोनों ने शराब पी। लौटते समय गनियारी से शराब खरीदी और पेंडारी तालाब के पास रात करीब 9 बजे तक शराब पी।
इसी दौरान कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और सागर से सिगरेट मांगी। सागर उनसे बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद उसने अपना मोबाइल और स्कूटी साथी को सौंपकर उसे घर जाने के लिए कहा। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
पुलिस अब कार सवार युवकों से पूछताछ, CCTV और तकनीकी जांच के साथ मामले की पड़ताल कर रही है। PM रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *