दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर इलाके में देर रात एक पिज्जा डिलीवरी बॉय और उसके साथियों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित युवक डोमिनोज पिज्जा में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है और स्टील कॉलोनी क्षेत्र का निवासी है। घटना वाली रात वह स्मृति नगर के सेंट्रल एवेन्यू क्षेत्र में पिज्जा की डिलीवरी करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से नेहरू नगर स्थित कार्यालय लौट रहा था।पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे देखकर गाली-गलौज की। इसके बाद रात करीब ढाई बजे वह नेहरू नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के पास कैश जमा करने के लिए रुका था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए और उसके साथ दोबारा विवाद शुरू कर दिया।शिकायत के मुताबिक, जब पीड़ित ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्तों मयंक और लीलाधर को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि दोनों दोस्तों के पहुंचने और बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई।बताया गया कि पीड़ित और उसके साथी वहां से नेहरू नगर स्थित डोमिनोज कार्यालय पहुंच गए। लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर उनका पीछा करते हुए कार्यालय तक पहुंचकर फिर विवाद किया और मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान एक आरोपी के हाथ में पहने कड़े से उसके सिर में चोट आई।रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के कुछ समय बाद एक अन्य आरोपी भी मौके पर पहुंचा और दोबारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह, नितिन और अमन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।इस मामले में राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी बनाए गए अमन सिंह को युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है और वे कांग्रेस नेता एवं विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक के रूप में भी पहचाने जाते हैं। वहीं खिलेश्वर यादव उर्फ बिट्ठल को अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच में राजनीतिक पहचान से अलग घटना में प्रत्येक आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।फिलहाल सुपेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटनास्थल और मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। आगे की जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले में स्थिति स्पष्ट होगी।
दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर इलाके में देर रात एक पिज्जा डिलीवरी बॉय और उसके साथियों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित युवक डोमिनोज पिज्जा में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है और स्टील कॉलोनी क्षेत्र का निवासी है। घटना वाली रात वह स्मृति नगर के सेंट्रल एवेन्यू क्षेत्र में पिज्जा की डिलीवरी करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से नेहरू नगर स्थित कार्यालय लौट रहा था।
पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे देखकर गाली-गलौज की। इसके बाद रात करीब ढाई बजे वह नेहरू नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के पास कैश जमा करने के लिए रुका था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए और उसके साथ दोबारा विवाद शुरू कर दिया।
शिकायत के मुताबिक, जब पीड़ित ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्तों मयंक और लीलाधर को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि दोनों दोस्तों के पहुंचने और बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई।
बताया गया कि पीड़ित और उसके साथी वहां से नेहरू नगर स्थित डोमिनोज कार्यालय पहुंच गए। लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर उनका पीछा करते हुए कार्यालय तक पहुंचकर फिर विवाद किया और मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान एक आरोपी के हाथ में पहने कड़े से उसके सिर में चोट आई।
रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के कुछ समय बाद एक अन्य आरोपी भी मौके पर पहुंचा और दोबारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह, नितिन और अमन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।इस मामले में राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आरोपी बनाए गए अमन सिंह को युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है और वे कांग्रेस नेता एवं विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक के रूप में भी पहचाने जाते हैं। वहीं खिलेश्वर यादव उर्फ बिट्ठल को अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस जांच में राजनीतिक पहचान से अलग घटना में प्रत्येक आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है।
फिलहाल सुपेला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटनास्थल और मामले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। आगे की जांच और साक्ष्यों के आधार पर मामले में स्थिति स्पष्ट होगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *