दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर इलाके में देर रात एक पिज्जा डिलीवरी बॉय और उसके साथियों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित युवक डोमिनोज पिज्जा में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है और स्टील कॉलोनी क्षेत्र का निवासी है। घटना वाली रात वह स्मृति नगर के सेंट्रल एवेन्यू क्षेत्र में पिज्जा की डिलीवरी करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से नेहरू नगर स्थित कार्यालय लौट रहा था।पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे देखकर गाली-गलौज की। इसके बाद रात करीब ढाई बजे वह नेहरू नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के पास कैश जमा करने के लिए रुका था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए और उसके साथ दोबारा विवाद शुरू कर दिया।शिकायत के मुताबिक, जब पीड़ित ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्तों मयंक और लीलाधर को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि दोनों दोस्तों के पहुंचने और बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई।बताया गया कि पीड़ित और उसके साथी वहां से नेहरू नगर स्थित डोमिनोज कार्यालय पहुंच गए। लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर उनका पीछा करते हुए कार्यालय तक पहुंचकर फिर विवाद किया और मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान एक आरोपी के हाथ में पहने कड़े से उसके सिर में चोट आई।रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के कुछ समय बाद एक अन्य आरोपी मौके पर पहुंचा और दोबारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह, नितिन और अमन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर सकती है।
दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर इलाके में देर रात एक पिज्जा डिलीवरी बॉय और उसके साथियों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 29 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित युवक डोमिनोज पिज्जा में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है और स्टील कॉलोनी क्षेत्र का निवासी है। घटना वाली रात वह स्मृति नगर के सेंट्रल एवेन्यू क्षेत्र में पिज्जा की डिलीवरी करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से नेहरू नगर स्थित कार्यालय लौट रहा था।
पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे देखकर गाली-गलौज की। इसके बाद रात करीब ढाई बजे वह नेहरू नगर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के पास कैश जमा करने के लिए रुका था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए और उसके साथ दोबारा विवाद शुरू कर दिया।
शिकायत के मुताबिक, जब पीड़ित ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने दोस्तों मयंक और लीलाधर को फोन कर मौके पर बुलाया। आरोप है कि दोनों दोस्तों के पहुंचने और बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई।
बताया गया कि पीड़ित और उसके साथी वहां से नेहरू नगर स्थित डोमिनोज कार्यालय पहुंच गए। लेकिन आरोपियों ने कथित तौर पर उनका पीछा करते हुए कार्यालय तक पहुंचकर फिर विवाद किया और मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान एक आरोपी के हाथ में पहने कड़े से उसके सिर में चोट आई।
रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के कुछ समय बाद एक अन्य आरोपी मौके पर पहुंचा और दोबारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर सुपेला थाना पुलिस ने राहुल साहू, आदित्य वैष्णव, आयुष सिंह, नितिन और अमन सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर सकती है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *