भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सामने आए कथित लोहा और स्क्रैप चोरी के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले के तार मुख्यमंत्री निवास से जुड़े होने का आरोप लगाया है। बैज के इस बयान के बाद भाजपा सांसद विजय बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि चोरी और अपराध को किसी राजनीतिक दल के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। अपराधी चाहे किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।विजय बघेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर लोहा चोरी के मामले में भाजपा से जुड़े किसी व्यक्ति या पदाधिकारी का नाम सामने आया है, तो जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का राजनीतिक संबंध अपराध की गंभीरता को कम नहीं करता। उनके मुताबिक, “चोर तो चोर होता है और अपराधी-अपराधी होता है।”सांसद ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता और बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले को राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित करने के बजाय जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।दीपक बैज के आरोपों पर विजय बघेल का पलटवारकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा लोहा चोरी के मामले के तार मुख्यमंत्री हाउस से जुड़े होने के आरोप पर विजय बघेल ने कांग्रेस पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए।विजय बघेल ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री के परिवार और उनसे जुड़े लोगों को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए थे और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को जेल भी जाना पड़ा था।भाजपा सांसद ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को किसी मामले में आरोप लगाने से पहले अपने राजनीतिक कार्यकाल और उससे जुड़े विवादों को भी देखना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यदि मौजूदा मामले में किसी भाजपा से जुड़े व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो जांच और कार्रवाई से पीछे नहीं हटना चाहिए।कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान का भी लगाया आरोपविजय बघेल ने दीपक बैज के बयान को कांग्रेस की आंतरिक राजनीति से भी जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के पास जो बातें पहुंचती हैं, वे कई बार उसी आधार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। विजय बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर एकता नहीं है और पार्टी के नेता एक-दूसरे पर ही निशाना साधने में लगे हुए हैं।उनके मुताबिक, किसी अपराध के मामले को राजनीतिक विवाद बनाने के बजाय उसके वास्तविक तथ्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का राजनीतिक संबंध चाहे भाजपा से हो या कांग्रेस से, कानून की नजर में अपराध की प्रकृति नहीं बदलती।‘पार्टी देखकर अपराध तय नहीं होता’विजय बघेल ने कहा कि यदि लोहा चोरी मामले में भाजपा से जुड़े किसी व्यक्ति का नाम सामने आया है तो पुलिस को उसकी भूमिका की जांच करनी चाहिए। यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि अपराध को पार्टी के आधार पर नहीं देखा जा सकता। किसी आरोपी का संबंध भाजपा, कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से होना अलग बात है, जबकि अपराध में उसकी भूमिका अलग विषय है। उन्होंने पुलिस जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि मामले की तह तक जाने की जरूरत है।सांसद ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी दुर्ग एसपी के स्तर से भी ली जा सकती है।CBI और ED जांच की मांग पर क्या बोले विजय बघेल?लोहा चोरी के मामले में भाजपा विधायक की ओर से पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए CBI और ED से जांच कराने की मांग भी की गई है। इस मांग को लेकर जब विजय बघेल से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सामने आए कथित लोहा और स्क्रैप चोरी के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मामले के तार मुख्यमंत्री निवास से जुड़े होने का आरोप लगाया है। बैज के इस बयान के बाद भाजपा सांसद विजय बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि चोरी और अपराध को किसी राजनीतिक दल के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। अपराधी चाहे किसी भी पार्टी से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विजय बघेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर लोहा चोरी के मामले में भाजपा से जुड़े किसी व्यक्ति या पदाधिकारी का नाम सामने आया है, तो जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का राजनीतिक संबंध अपराध की गंभीरता को कम नहीं करता। उनके मुताबिक, “चोर तो चोर होता है और अपराधी-अपराधी होता है।”
सांसद ने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता और बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले को राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित करने के बजाय जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा लोहा चोरी के मामले के तार मुख्यमंत्री हाउस से जुड़े होने के आरोप पर विजय बघेल ने कांग्रेस पर ही निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस नेताओं को अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए।
विजय बघेल ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में भी मुख्यमंत्री के परिवार और उनसे जुड़े लोगों को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए थे और पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को जेल भी जाना पड़ा था।
भाजपा सांसद ने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं को किसी मामले में आरोप लगाने से पहले अपने राजनीतिक कार्यकाल और उससे जुड़े विवादों को भी देखना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यदि मौजूदा मामले में किसी भाजपा से जुड़े व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो जांच और कार्रवाई से पीछे नहीं हटना चाहिए।
विजय बघेल ने दीपक बैज के बयान को कांग्रेस की आंतरिक राजनीति से भी जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के पास जो बातें पहुंचती हैं, वे कई बार उसी आधार पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। विजय बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर एकता नहीं है और पार्टी के नेता एक-दूसरे पर ही निशाना साधने में लगे हुए हैं।
उनके मुताबिक, किसी अपराध के मामले को राजनीतिक विवाद बनाने के बजाय उसके वास्तविक तथ्यों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का राजनीतिक संबंध चाहे भाजपा से हो या कांग्रेस से, कानून की नजर में अपराध की प्रकृति नहीं बदलती।
विजय बघेल ने कहा कि यदि लोहा चोरी मामले में भाजपा से जुड़े किसी व्यक्ति का नाम सामने आया है तो पुलिस को उसकी भूमिका की जांच करनी चाहिए। यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अपराध को पार्टी के आधार पर नहीं देखा जा सकता। किसी आरोपी का संबंध भाजपा, कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से होना अलग बात है, जबकि अपराध में उसकी भूमिका अलग विषय है। उन्होंने पुलिस जांच पर भरोसा जताते हुए कहा कि मामले की तह तक जाने की जरूरत है।
सांसद ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार आगे बढ़ रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी दुर्ग एसपी के स्तर से भी ली जा सकती है।
लोहा चोरी के मामले में भाजपा विधायक की ओर से पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए CBI और ED से जांच कराने की मांग भी की गई है। इस मांग को लेकर जब विजय बघेल से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा
Your email address will not be published. Required fields are marked *